Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दीपों की रोशनी से जगमगाया श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर परिसर, भव्य सजावट देख भक्त मंत्रमुग्ध

Pragya News 24

Fri, Nov 1, 2024
Post views : 29
  • दीपावली पर महाभिषेक के बाद महागणपति ने दिए स्वर्णिम आभा में दर्शन
  • शनिवार को होगा गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट प्रसादी का भव्य आयोजन

आगरा। दीप मालिकाओं की श्रंखला से आगरा छलेसर रोड स्थित श्रीवरद श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर परिसर जगमगा उठा। भव्य विद्य़ुत सज्जा दूर से ही अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
गुरुवार को दीपावली के अवसर पर श्रीवरद वल्लभा महागणपति जी का सुबह विभिन्न रसों से महाभिषेक किया गया। इसके बाद स्वर्णिम आभा लिये महागणपति जी ने भक्तों को पूरे दिन दर्शन दिए। सायं काल मंदिर परिसर को 5100 दीपकों से सजाया गया। वहीं बड़ी संख्या भक्तों ने मंदिर पहुंचकर प्रथम पूज्य गणपति जी के समक्ष दीपदान कर सुख एवं समृद्धि की कामना की।

सेवायत लखन दीक्षित ने बताया कि दीपावली पर संध्याकाल में पांच प्रकार से महाआरती की गयी, जिसमें मंजिल आरती, धूप आरती, पंच आरती प्रमुख थीं। शुक्रवार को भी सैंकड़ों भक्तों ने मंदिर पहुंचकर दीपदान किया।

मंदिर प्रबंधक नितिन शर्मा ने बताया कि शनिवार को मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजा सायं 5:30 बजे से होगा। इसके बाद अन्नकूट की प्रसादी का वितरण किया जाएगा। रविवार को भैया दूज तक महागणपति स्वर्णलंकारों से सुज्जित होकर दर्शन देंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन