Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भक्ति के इत्र से सुगंधित हुई आस्था, श्रीखाटू श्याम मंदिर में जमकर हुई इत्र और गुलाल की वर्षा

Pragya News 24

Sun, Mar 24, 2024
Post views : 89
  • श्रीखाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी में चल रहा है श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव
  • आठवें दिवस खेली गयी इत्र की होली, रविवार को होगी फूलों की होली
  • मंदिर परिसर में प्रतिदिन सायं 7 से 9 बजे के मध्य खेली जा रही विभिन्न प्रकार की होली

आगरा। मेरा मन महका दो, मेरा तन महका दो, मेरे श्याम बाबा मेरी आत्मा का नीला रंग महका दो३.हर भक्त के मन में बस यही प्रार्थना और आंखों में बस यही कामना थी। रंगीन फूलों से सजे श्याम बाबा को देख श्रद्धा निहाल हो रही थी तो भक्ति के इत्र से आस्था सुगंधित थी। पवित्र इत्र की होली जब जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में खेली गई तो श्रद्धालु उल्लासित हो उठे।

श्रीखाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित दस दिवसीय श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अन्तर्गत आठवें दिन इत्र की होली खेली गयी। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी भक्तों पर सुगंधित इत्र की वर्षा की। साथ ही इत्र की शीशियां भी लुटाई गईं जिन्हें प्राप्त करने के लिए भक्तों में जैसे होड़ सी लग गयी। आठवें दिन की श्रंगार सेवा सुमन्यू अग्रवाल की ओर से और इत्र सेवा अर्चित कीे ओर से थी।

मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सनातन धर्म में सुगंधिम पुष्टि वर्धनम की मान्यता है। इत्र या पुष्प की सुगंध से हम अपने आराध्य को तो प्रसन्न करते ही हैं साथ ही स्वयं की आत्मा को नकारात्मकता से दूर करते हैं।

सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि रविवार को होलिका दहन के दिन फूलों की होली खेली जाएगी। इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, अनूप गोयल, राजेश जैसवाल, अमित गोयल, कन्हैया लाल अग्रवाल, विपिन बंसल, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

हजारों की भीड़ फिर भी व्यवस्था है सुगम
श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में चल रहे श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं, बावजूद इसके मंदिर में व्यवस्थाएं सुगम बनी हुयी हैं। मंदिर के ट्रस्टी परिवारों की महिलाएं भी बड़ी संख्या में श्याम बाबा संग होली के आनंद के लिए रोजना सम्मलित हो रही हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन