Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सर्वप्रथम सप्त दिवसीय श्री खाटू श्याम भगवत कथा के आमंत्रण को निकले प्रचार रथ, श्याम प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह

Pragya News 24

Fri, Mar 1, 2024
Post views : 53

11 मार्च से कोठी मीना बाजार पर आरंभ होने जा रही है सर्वप्रथम श्री खाटू श्याम भगवत कथा
श्री मोरवीनन्दन सेवा मंडल कर रहा है दिव्य-भव्य आयोजन, जुड़े देशभर के श्याम प्रेमी
जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर से निकले चार प्रचार रथ, नारियल फोड़ कर रथ किये रवाना
5001 कलश की निकलेगी यात्रा, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर पुरी जी महाराज होंगे कथा व्यास

आगरा। कलयुग के श्रीकृष्ण अवतार श्री खाटू नरेश श्याम बाबा की सर्वप्रथम भगवत कथा को दिव्यता और भव्यता प्रदान करने के लिए चार प्रचार रथ शहरभर में रवाना किये गये। श्री मोरवी नंदन सेवा मंडल द्वारा आयोजित होने जा रही भगवत कथा को लेकर श्याम प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर से सर्वप्रथम श्री खाटू श्याम सप्त दिवसीय भगवत कथा के चार प्रचार रथ रवाना किये गये। श्याम प्रेमियों ने नारियल फोड़कर प्रचार रथों को रवाना किया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष राम अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम फाल्गुन मेला के अवसर पर 11 मार्च से 18 मार्च तक सर्वप्रथम श्री खाटू श्याम भगवत कथा का आयोजन कोठी मीना बाजार में किया जाएगा। प्रतिदिन दिव्य कथा का वर्णन श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर पुरी जी महाराज (जयपुर) के मुखारविंद से होगा।
महामंत्री अमित अग्रवाल ने बताया कि सप्त दिवसीय कथा में द्वापर युग की सबसे बड़ी घटना महाभारत में घटी थी। भीम के पौत्र को क्यों और कैसे श्रीकृष्ण ने अपना नाम दिया, बर्बरिक कैसे श्री खाटू नरेश के रूप में कलयुग के देव माने गये, इन सब का वर्णन भगवत कथा में होगा।
कथा से पूर्व 5001 कलशों को लेकर पीत परिधानों में महिलाएं निकलेंगी। इसके अलावा कथा आयोजन में प्रतिदिन भजन संध्या एवं सांस्कृतिक− संस्कारित आयोजन होंगे।
उपाध्यक्ष आलोक आर्या ने बताया कि 15 हजार से अधिक श्याम प्रेमियों के कथा श्रवण करने का अनुमान है।
आयोजन समिति द्वारा श्री खाटू श्याम जी की आरती एवं प्रसादी वितरण भी प्रचार रथ रवाना करने के बाद किया गया। प्रचार रथों के मार्ग में श्याम प्रेमियों ने पुष्प वर्षा की। चारों प्रचार रथ पूरे जिले के विभिन्न मार्गों पर श्याम प्रेमियों को भगवत कथा में आमंत्रित करने के लिए निकाले गये हैं।

जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर से श्री खाटू श्याम जी भवगत कथा के प्रचार रथाें को रवाना करते श्री मोरवी नंदन सेवा मंडल के अध्यक्ष राम अग्रवाल, महामंत्री अमित अग्रवाल व श्याम प्रेमी।

इस अवसर पर अध्यक्ष राम अग्रवाल, महामंत्री अमित अग्रवाल, मनीष अग्रसेना, श्रीकांत चैहान, मुकुल चैधरी, आशीष चैहान, शिव सिंह बघेल, जीतू चैधरी, मुन्ना लाल पंडितजी, प्रांशु गोयल, तपेश अग्रवाल, सुमन गोयल, नेहा अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, कर्तिका, प्रीति, मिनी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन