Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गणेश पूजन मुकुट पूजन के साथ शुभारंभ हुई उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला

Pragya News 24

Sat, Sep 6, 2025
Post views : 176

आगरा। 6 सितंबर 2025 से 5 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले रामलीला महोत्सव का शुभारंभ आज गणेश पूजन, मुकुट पूजन के साथ लाल चन्नामल की बारहदरी आगरा पर प्रारंभ हुआ। आज के दिन से ही रामचरितमानस पाठ का पूजन एवं कीर्तन भी निरंतर होगा। इस वर्ष रामलीला का मंचन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंकज दर्पण के नेतृत्व में किया जाएगा। अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ हो जाता है क्योंकि अगले दिन से पितृपक्ष प्रारंभ हो जाते हैं। पितृपक्ष में कोई भी धार्मिक कार्य नहीं किया जाता है।

रामलीला में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, मां जानकी व हनुमान जी की भूमिका निभाने वाले पात्रों का वरण किया गया। मुकुट पूजन वेद प्रकाश प्रचेता, चक्र पाणी शर्मा द्वारा श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष/विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल के हाथों कराया गया। विघ्न विनायक श्री गणेश जी का मुकुट पूजन बड़े विधि विधान से संपन्न कराया गया। लाला चन्नोमल की बारहदरी में गणेश पूजन धार्मिक अनुष्ठानों, भजन कीर्तन के साथ बड़े विधि विधान से कराया गया। आज के दिन से रामचरितमानस का मास परायण का पाठ एवं कीर्तन का शुभारंभ हो गया जो बृजेश पंडित जी द्वारा राम लीला महोत्सव तक निरन्तर किया जाएगा। अंत में श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न मां जानकी हनुमान जी की आरती संपन्न हुई।

मुकुट पूजन में रामलीला कमेटी के भगवान दास बंसल, विजय प्रकाश, मुकेश अग्रवाल, ताराचंद, मनोज अग्रवाल (पोली भाई), विनोद जोहरी, विष्णु दयाल बंसल, मुकेश जौहरी, अंजुल बंसल, आनंद मंगल, महेश अग्रवाल, रामांशु शर्मा, आयुष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, मनीष शर्मा, अजय अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, प्रवीन गर्ग, प्रकाश चंद, निक्की जोहरी, योगेंद्र अग्रवाल, गिरिराज अग्रवाल, राहुल गौतम आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन