Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भव्य-दिव्य रथ पर विराजमान गणपति बप्पा ने किया क्षेत्र का भ्रमण, भक्तों को दिए दर्शन

Pragya News 24

Sat, Sep 7, 2024
Post views : 64

आगरा। शिवाजी मार्केट एसोसिएशन द्वारा गणेश चतुर्थी पर श्री राम हनुमान मंदिर, शिवाजी मार्केट बिजली घर से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भव्य रथ पर गणपति जी को विराजमान कर बैंड की धुनों पर झूमते नाचते गणपति जी को क्षेत्र का भ्रमण कराया। सभी भक्त गणपति बप्पा मोरया मंगल मूरति मोरया की जय जयकार कर अपनी खुशी का इजहार करते हुए चल रहे थे। भ्रमण के दौरान भव्य पुष्प वर्षा कर एसोसिएशन के दुकानदार भाइयों ने स्वागत किया। रथ भ्रमण के बाद सभी दुकानदार भाइयों ने बड़े ही सत्कार के साथ श्री राम हनुमान मंदिर शिवाजी मार्केट पर गणपति जी की प्रतिमा को ससम्मान विराजमान किया।

अध्यक्ष पंकज सचदेवा संरक्षक श्याम भोजवानी सहित सभी पदाधिकारियों ने मिलकर गणपति बप्पा की भव्य आरती कर प्रसाद वितरण किया। प्रतिदिन मंदिर परिसर पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना आरती होगी अनंत चतुर्दशी पर गणपति जी को विसर्जन के लिए धूमधाम से ले जाया जाएगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक श्याम भोजवानी, आजाद जैन, राजीव गिदवानी, अमित भाटिया, पवन पैंगोरिया, प्रदीप लूथरा, राकेश पुरी,राहुल चोपड़ा, दीपक वाधवा, लोकेश धींगरा, संजय भल्ला, बिट्टू पुरी, गुरदीप लूथरा, सौरभ बघेल, दीपक सहगल, अनिल कपूर, अमित वरदानी, संतोष अग्रवाल, महेश पिपल, मन पैंगोरिया, हर्षिल भोजवानी, शंकर हरप्लानी, सांवलदास कुकरेजा, अमित सचदेवा, कैलाशी सिंघल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन