Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गायत्री परिवार कानपुर नगर के जिला समन्वयक का हुआ चयन

Pragya News 24

Mon, Feb 12, 2024
Post views : 81

कानपुर नगर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ प्रतिनिधियों द्वारा जनपद कानपुर नगर की जिला संयुक्त समन्वय समिति के पुनर्गठन हेतु शुक्लागंज उन्नाव में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता शांतिकुंज प्रतिनिधि अयोध्या जोन समन्वयक देशबंधु तिवारी एवं उप जोन समन्वयक शिवाकांत त्रिपाठी ने की। गोष्ठी में जनपद कानपुर नगर के सभी वरिष्ठ सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। परम वन्दनीया माताजी की जन्म शताब्दी एवम अखण्डदीप की शताब्दी 2026 में मनाई जा रही है । इस अवसर पर सन 2025 तक कानपुर नगर के प्रत्येक गाँव-गाँव, घर-घर तक मिशन को पहुँचाने के संबंध में विस्तार से विचार विमर्श गोष्ठी में किया गया।

स्थानीय उपजोंन प्रभारी श्री रामचंद्र गुप्ता जी के मार्गदर्शन में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मिशन की गतिविधियों में तीव्रता लाने और सक्रियता बढ़ाने का संकल्प किया। सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से जिला संयुक्त समन्वय समिति, कानपुर नगर का पुनर्गठन हुआ तथा नए जिला समन्वयक का उत्तरदायित्व आर0 पी0 लाल श्रीवास्तव जी व सह जिला समन्वयक का उत्तरदायित्व लालचंद विश्वकर्मा को दिया गया। पूर्व जिला समन्वयक लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, आर बी एस परमार, सुरेश चंद्र तिवारी, आनंद रावत, डॉ0 अमरनाथ सारस्वत जी, गोविंद बिहारी, राकेश खरे, श्रीमती रीतू खरे एवं कानपुर देहात के जिला समन्वयक विशन सिंह ने नए जिला समन्वयक आर0 पी0 लाल जी को इस दैवीय उत्तरदायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी। जिला समन्वयक आर0पी0 लाल ने सभी भाई-बहनों के प्रति आभार प्रकट किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन