Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सवा कुन्तल चावल व हलवा से सजाए गोवर्धन महाराज, परिक्रमा देकर किया पूजन

Pragya News 24

Wed, Oct 22, 2025
Post views : 63
  • श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित किया गया अन्नकूट महोत्सव
  • श्रद्धालुओं ने गोवर्धन शिला का पंचामृत से अभिषेक कर लगाई परिक्रमा

आगरा। सवा कुन्तल चावल व हलवा से सजाए गए गिरिराज गोवर्धन महाराज की अलौकिक छवि देखकर हर श्रद्धालु बलिहारी था। श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कान) में गोवर्धन महाराज के जयकारों संग अन्नकूट महोत्सव भक्तिभाव के साथ मनाया गया। शिलारूप में 51 किलो चावल 51 किलो हलवा से गोवर्धन महाराज के साथ ग्वाल बालों संग एक अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाए श्रीहरि की झांकी हर भक्त को भक्ति के सागर में डुबकी लगवा रही थी।
कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में अन्नकूट महोत्सव पर श्रद्धालु अपने घरों से छप्पन भोग बनाकर मंदिर पहुंचे। पंचामृत से अभिषेक व पूजन कर मृदंग, मंजीरों पर संकीर्तन करते हुए मंदिर परिसर की तीन परिक्रमा लगाई। हरे राम हरे कृष्णा के संकीर्तन पर झूमते गाते श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया।

सुबह 8 बजे इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने गोवर्धन महिमा कथा के साथ अन्नकूट महोत्सव का शुभारम्भ किया। शंखनाद, मृदंग व मंजीरों संग कीर्तन करते हुए गोवर्धन शिला को डोले में विराजमान कर पंडाल तक झूमते गाते श्रद्धालुओं ने स्थापित किया। जहां पंचामृत से विधि विधान के साथ गोवर्धन शिला का अभिषेक किया। श्रद्धालु अभिषेक के लिए अपने-अपने घरों से दूध, दही, घी, शहद… आदि सामग्री लेकर मंदिर परिसर पहुंचे। अंत में आरती कर गोवर्धन महाराज के जयकारों संग परिक्रमा लगाई व प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आशु मित्तल, संजीव, शैलेन्द्र अग्रवाल, कान्ता प्रसाद, सुशील अग्रवाल, सुशील गुप्ता, संजय कुकरैजा, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, अदिति गौरांगी, शैलेश, शाश्वत ननंदलाल, विकास बंसल आदि उपस्थित थे।

आज से शनील के परिधान धारण करेंगे श्रीहरि
शरद ऋतु की आहट के साथ आज से भगवान जगन्नाथ शनील के परिधान धारण करेंगे। अन्नकूट महोत्सव पर बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र संग भगवान जगन्नाथ ने पीताम्बर रंग के गोटा पत्ती व गोछापे से सजे शनील के परिधान धारण किए। मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि आज भगवान का विशेष श्रंगार किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन