Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्री गिरिराज जी सेवक मण्डल परिवार, आगरा द्वारा दिव्या रिजॉर्ट शास्त्रीपुरम में अन्नकूट महोत्सव एवं खाटू श्याम संध्या का भव्य आयोजन

Pragya News 24

Sun, Oct 26, 2025
Post views : 96

आगरा। जय गिरिराज महाराज की… जय खाटू श्याम की… इन पावन जयघोषों से शुक्रवार की संध्या को दिव्या रिजॉर्ट, शास्त्रीपुरम का आकाश गुंजायमान हो उठा। दीपों की रौशनी, पुष्पों की सुगंध और भक्ति संगीत के स्वर मिलकर ऐसा दृश्य निर्मित कर रहे थे मानो स्वयं ब्रजधाम उतर आया हो। अवसर था श्री गिरिराज जी सेवक मण्डल परिवार, आगरा द्वारा आयोजित वार्षिक अन्नकूट महोत्सव एवं खाटू श्याम भजन संध्या का, जिसमें भक्ति, प्रेम और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गिरिराज जी सेवक मण्डल के चरण सेवक अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल और नीरज कुमार अग्रवाल द्वारा भगवान श्री गोवर्धन महाराज की आरती कर किया गया। आरती के समय पूरे परिसर में “जय गिरिराज धरण” के जयघोष गूंज उठे और वातावरण भक्ति रस से परिपूर्ण हो गया।

इसके पश्चात् खाटू श्याम भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। खाटू श्याम बाबा के दरबार की ज्योति प्रज्वलन मनीष अग्रवाल, गौरव बंसल, मनीष बंसल, अभिषेक सिंघल, नितिन अग्रवाल एवं अनुप गोयल ने संयुक्त रूप से किया। पुष्पों और रोशनी से सुसज्जित दरबार में भक्तगण भक्ति भाव से झूमते रहे। भजन संध्या में जयपुर से पधारी प्रसिद्ध भजन गायिका उमा लहरी ने अपनी मधुर वाणी में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम”, “गोवर्धन गिरिधारी लाला”, “श्याम के दीवाने” जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। समूचा वातावरण “जय गिरिराज” और “जय श्याम” के उद्घोषों से गूंज उठा।

सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल पर बने गोवर्धन महाराज के दिव्य स्वरूप की परिक्रमा की और अन्नकूट प्रसादी का आनंद लिया। संध्या के दौरान दीपों की रौशनी, पुष्प वर्षा और भक्ति संगीत ने वातावरण को और अधिक पावन बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से “गिरिराज धरण हम तेरी शरण” और “श्याम नाम की महिमा अपरंपार” का संकीर्तन किया। भक्ति, श्रद्धा और आनंद का यह संगम देर रात तक चलता रहा, जिससे पूरा आयोजन परिसर गिरिराज और श्याम भक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर योगेश बंसल, आरएस गुप्ता, रजनीश गुप्ता, बृजमोहन रैपुरिया, करण गोयल, विष्णु गोयल, प्रदीप अग्रवाल, सुबोध यादव, राकेश सिंघल (मोनू भाई), सीमा गोयल, स्वीटी गर्ग, उर्मिला महेश्वरी, कविता अग्रवाल, मनीषा गोयल, प्राची अग्रवाल, रिंकल बंसल, सोनाली बंसल, श्वेता बंसल, निधि बंसल, हेमेंद्र अग्रवाल (चुनमुन भाई), संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन