Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्री राम कथा प्रसंग के आठवें दिवस हुआ हनुमान, सुग्रीव भेंट प्रसंग और लंका दहन का वर्णन

Pragya News 24

Sat, Jan 27, 2024
Post views : 81
  • लोभ पाँस जेहिं गर न बंधाया, सो नर तुम्ह समान रघुराया
  • अवधपुरी बने कर्मयोगी एनक्लेव में बह रही है श्री राम कथा की अमृत धारा

आगरा। कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम, मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम… संगीतमय भजन और भक्तिमय राम कथा। प्रभु चरणों की इस अमृत वर्षा से निहाल हो रहे हैं कर्मयोगी एनक्लेव, कमला नगर के वासी।
कर्मयोगेश्वर मंदिर, कर्मयोगी एनक्लेव, दयालबाग में कर्मयोगी वेलफेयर सोसायटी के संयोजन में सीताराम परिवार द्वारा नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया गया है। कथा के आठवें दिन किष्किंधा कांड एवं लंका दहन प्रसंग का वर्णन कथा व्यास भरत उपाध्याय ने किया। मुख्य यजमान जीतू और रिचा अग्रवाल ने श्रीराम एवं हनुमान जी के स्वरूपों की आरती उतारी।

कथा व्यास भरत उपाध्याय ने रावण द्वारा सीता जी के हरण की लीला के बाद प्रभु श्रीराम की व्याकुलता का मार्मिक चित्रण किया। घायल जटायु का अंतिम संस्कार करने के बाद श्रीराम और लक्ष्मण किष्किंधा की ओर गमन करते हैं और हनुमान जी एवं सुग्रीव जी से भेंट करते हैं। बाली वध प्रसंग के बाद हनुमान जी द्वारा लंका दहन का उल्लासित वचनों के साथ वर्णन किया गया। कथा के मध्य जय श्रीराम के जयघोष के साथ परमगुरु हनुमान जी की भक्ति से ओतप्रोत भजनों पर भक्त जमकर झूमें। जीतू अग्रवाल ने बताया कि रविवार को रावण वध एवं श्रीराम का राज्याभिषेक के साथ प्रसाद वितरण होकर कथा का समापन किया जाएगा।

हनुमान मंदिर, लंगड़े की चौही के महंत गोपी गुरु ने बताया कि हनुमान जी अपार शक्ति के स्वामी, किंतु उन्हें अपनी शक्ति का स्मरण नहीं था। जामवंत के वचन सुनकर उन्हें अपने भीतर की शक्ति का आभास हुआ और इसके बाद उन्होंने सीता माता की खोज करते हुए सोने की लंका को भस्म कर दिया। इसी तरह यदि मानव अपने भीतर के ज्ञान का साक्षात्कार कर ले और अहंकार रहित हो जाए तो प्रभु काज में स्वयं को अग्रसित कर सकता है।

शिवानी अग्रवाल के निर्देशन में कथा प्रसंग के बाद बच्चों द्वारा महाकाल की झांकी नृत्य प्रस्तुति की गयी और खाटू श्याम जी भजन संध्या हुई। इस अवसर पर इस अवसर पर पार्षद कंचन बंसल, मंदिर सचिव ओम प्रकाश, गिर्राज बंसल, संजय गुप्ता, विजय रोहतगी, प्रभात रोहतगी, पवन बंसल, विजय अग्रवाल, अंकित बंसल, हरीश गोयल, भानु मंगलानी, संजय अग्रवाल, आशु रोहतगी, बीएस शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन