Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ऐतिहासिक और भव्य, श्रीरामचंद्र महाराज की वर यात्रा आज, झांकियों में ईश्वर भक्ति के साथ दिखेगी देशभक्ति

Pragya News 24

Wed, Sep 17, 2025
Post views : 72

• सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करने वाली होंगी सवारियां
• आपरेशन सिंदूर में दिखेगा सेना का शौर्य
• 125 झांकियां और एक दर्जन होंगे बैंड

आगराः उत्तर भारत की प्रमुख श्रीराम बारात बुधवार को निकाली जाएगी, जिसमें 125 झांकियां होंगी। झांकियों में जहां सेना का शौर्य प्रदर्शित होगा, वहीं ईश्वर भक्ति, देशभक्ति के साथ सामाजिक संदेश देने वाली झांकियां होंगी।

श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं महामंत्री राजीव अग्रवाल के अनुसार श्रीराम बारात का शुभारंभ ठीक दोपहर 2 बजे स्व. लाला चन्नोमल की बारहद्वारी गली श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से होगा। विघ्न विनायक की झांकी के बाद सवारियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। श्रीराम बारात को समय से निकालने का प्रयास किया जाएगा। यह कोशिश होगी कि श्रीराम जी का रथ रात 12 बजे बेलनगंज चौराहा पर पहुंच जाए।
श्रीराम जी की बारात में 12 ज्योर्तिलिंगों की झांकी में सोमनाथ मंदिर प्रमुख होगा। गोल्डन हनुमान जी, सोने की लंका, जगन्नाथ जी की झांकियां प्रमुख होंगी। नासिक के ढोल भी लोगों में अपना प्रभाव छोड़ेंगे। राम बारात में 10 रोड शो होंगे, जिनमें कलाकारों द्वारा अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियां की जाएंगी। जिसमें भगवान शिव का तांडव नृत्य, फूलों की होली, अघोरी आदि होंगे।

चांदी के रथ का होगा आकर्षण
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की बारात में रजत रथ होगा का प्रमुख आकर्षण होगा यह लगभग 50 वर्ष पुराना है, जिस पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी के स्वरूप विराजमान होंगे और पूरी बारात का संचालन कर रहे होंगे।

आपरेशन सिंदूर की होगी झांकी
देशभक्ति से ओतप्रोत अनेक झांकियां होंगी, जिनमें प्रमुख होगी आपरेशन सिंदूर की झांकी। जिसमें भारतीय सेना की विजय दिखाई जाएगी। अयोध्या के श्रीराम मंदिर की झांकी भी होगी।

ऐरावत हाथी के रथ पर विराजमान होंगे श्रीराम
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का दिव्य अलौकिक रथ जो ऐरावत हाथी के रूप में होगा, वह आकर्षण होगा। लक्ष्मण जी का रथ भी आकर्षक होगा, वे शेषनाग के अवतार के रूप में दर्शन देंगे। दोनों भाइयों के रथ भी आकर्षक होंगे।

दिया जाएगा सामाजिक संदेश
श्रीराम बारात में यमुना का स्वच्छीकरण, कन्या भ्रूण हत्या, देहदान, नेत्रदान आदि सामाजिक संदेश देने वाली झांकियां भी होंगी।

ये होगा बारात मार्ग
रावतपाड़ा से शुरू होकर यह श्रीराम बारात, जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, लाला कोकामल मार्ग (दरेसी नं. एक व दो), छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, धूलियागंज, सिटी स्टेशन रोड, घटिया छिलीईंट, फुलट्टी बाजार, सेव का बाजार, किनारी बाजार होती हुई रावतपाड़ा पहुंचेगी। वहां से पुनः कमला नगर में सजायी गई जनकपुरी के लिये रवाना होगी।

जनकपुरी से निमंत्रण की लीला का हुआ मंचन
रामलीला मैदान पर मंगलवार को जनकपुरी से निमंत्रण की लीला हुई। अयोध्या बने दशरथ महल में जनकपुरी से दूत आए। उन्होंने महाराजा जनक द्वारा भेजा गया संदेश पढ़कर सुनाया। कहा कि आप अयोध्या से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात लेकर जनकपुरी आएं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन