Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: विशाल श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का हुआ आयोजन

Pragya News 24

Tue, Nov 21, 2023
Post views : 158

सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आये हैं… जब से मैं श्याम तेरी चौखट पर आ रहा हूँ बिन माँगे सब पा रहा हूँ…

आगरा। सोमवार को श्री श्याम प्रभू सखा मित्र मंडल समिति आगरा द्वारा 13वाँ विशाल श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन कमला नगर स्थित जनक पार्क में किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ मण्डल के सभी सदस्यों के द्वारा श्री श्याम प्रभू खाटू वालों की अखड ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। भजन संध्या शुभारम्भ दीप दीक्षित द्वारा गणेश वंदना, मुकेश जैन द्वारा हनुमान वंदना कर उनका आव्हान किया गया।

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के आयोजन में झूमते श्री श्याम प्रभू सखा मित्र मण्डल के पाधिकारीगण

मुरादाबाद से आयी शिल्पी कौशिक ने अपने भजनों की प्रस्तुति से श्याम प्रेमियों को रिझाया। कलकत्ता से पधारे सुप्रसिद्ध गायक राजू पारिक ने अपने भजनों पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। राजस्थान के दौसा से पधारे गायक अजय शर्मा के भजनों को सुनकर सभी श्याम प्रेमी मंत्रमुग्ध हो गये।

महोत्सव में श्याम प्रभू के छप्पन भोग, भव्य दरबार, आलोकिक श्रृंगार, अखड ज्योति, मधुर संकीर्तन, श्याम रसोई का लाभ श्याम प्रेमियों को प्राप्त हुआ। महोत्सव में आये सभी सम्मानित व्यक्तियों का स्वागत मडल के स्वागत अध्यक्ष अविनाश राणा तथा सदस्यों के द्वारा किया गया। महोत्सव का समापन श्री श्याम प्रभू की आरती कर किया गया।

इन्होंने संभाली व्यवस्थाएं
महोत्सव की व्यवस्था में मुख्य रुप से हरिओमबाबा, वंशी वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा अरविन्द वर्मा, प्रवीन गोयल, अविनाश राणा, किशन अग्रवाल, पंकज लोहिया, गोपाल कृष्ण, राजीव वर्मा, उमा शंकर, अजय कुमार, पवन मित्तल, गजेन्द्र वर्मा, सोनू मित्तल, धर्मेन्द्र यादव, राजन गुप्ता, जयपाल सिंह, तेज मोहन राठौर, अशोक तिवारी आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन