Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: महाकुंभ में आगरा के बाबा श्रीमनःकामेश्वर नाथ का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे सैंकड़ों भक्त, मिल रहा सत्संग लाभ

Pragya News 24

Tue, Jan 28, 2025
Post views : 42
  • प्रयागराज में पहुंच रहे भक्तों के लिए प्रमुख आश्रय स्थल बना श्रीमनःकामेश्वर मंदिर मठ का शिविर
  • प्रमुख संतों और आरएसएस के पदाधिकारियों ने की व्यवस्थाओं की सराहना, प्रतिदिन चल रहा भंडारा

आगरा। संगमनगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भाेर होते ही श्रीमनःकामेश्वर बाबा के पूजन अर्चन एवं नित्य रुद्राभिषेक का लाभ लेने के लिए प्रतिदिन हजारों भक्त पहुंच रहे हैं।

कुंभ नगरी के सेक्टर नौ में बना श्रीमनःकामेश्वर मंदिर मठ का शिविर अपनी व्यवस्थाओं एवं आश्रम पद्धिति वातावरण के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आगरावासियों सहित पश्चिम बंगाल, दुबई, गुजरात, राजस्थान आदि से बाबा के भक्त शिविर में पहुंच रहे हैं। संत समागम के अलावा शिविर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी भी पहुंच रहे हैं और व्यवस्थाओं की सराहना कर रहे हैं। प्रतिदिन वैदिक पूजन संग प्रसादी का लाभ भक्तों को मिल रहा है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश जी और पूर्व आइएएस कविंद्र प्रताप सिंह भी विगत दिवस शिविर पहुंचे। मंदिर श्रीमहंत योगेश पुरी और मठ प्रशासक हरिहर पुरी के साथ सनातन परंपरा एवं संस्कृति पर परिचर्चा की।

शिविर की व्यवस्थाओं के बारे में मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि महाकुंभ में श्रीमनः कामेश्वर मंदिर मठ का शिविर संगम स्थल प्लाट नंबर 50, सेक्टर 9 में लगा है। शिविर को 100 गुना 150 वर्गफीट में तैयार किया गया है। शिविर में एक बार में करीब 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गयी है। प्रतिदिन भाेजन प्रसादी की व्यवस्था रहती है। निःशुल्क प्रवास की व्यवस्था भी है। इसके अलावा श्रीमहंत योगेश पुरी के मार्गदर्शन में भक्तजन प्रतिदिन गंगा तट पर बाबा मनःकामेश्वर नाथ का रुद्राभिषेक करते हैं। प्रसादी में मौसम के बदलाव को देखते हुए विशेष काढ़ा भी दिया जाता है। गंगा तट शिविर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है।

महाकुंभ में पधार रहे भक्तों को संस्कृत ज्ञान का लाभ भी श्रीमहंत योगेश पुरी द्वारा दिया जा रहा है। विशेषकर बच्चों को उनकी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास करते हुए बाल चर्चा भी होती है, जिसमें बच्चों को मंत्रोच्चारण एवं सनातन विज्ञान का महत्व बताया जाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन