Wed 05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: हनुमान चालीस महायज्ञ में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने दी आहुति, भव्य आयोजन संग दीपदान

Pragya News 24

Sat, Jan 11, 2025
Post views : 52
  • श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर हुआ दिव्य आयोजन, रामायण की महत्ता पर दिया गया बखान
  • जनवरी में मनायी गयी दीपावली, प्राचीन सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में हुए दिनभर अलौकिक आयोजन 

आगरा। अतुलित बलधामं श्रीहनुमान जी को नमन करते हुए वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनायी गयी।  शनिवार को अयोध्या नगरी में धूम मची थी तो आगरा नगर में भी सनातन काे समर्पित उत्साह कम न था। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर भव्य और दिव्य आयोजन हुए। सीताराम मंदिर में मां पीताम्बरा सेवा समिति द्वारा 21 हनुमान चालीसा पाठ द्वारा महायज्ञ किया गया। महायज्ञ में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। मुख्य यजमान पुरुषोत्तम अग्रवाल- राज अग्रवाल और डॉ संजीव नेहरू- निशि नेहरू थे।

मंदिर महंत अनंत उपाध्याय ने बताया कि हनुमान जी समान न कोई भक्त है और सेवक। वे अतुलनीय साधक हैं। प्रतिदिन एक बार हनुमान चालीसा का पाठ पुण्य फल प्रदान करता है किंतु यदि उसके साथ निश्चित संख्या में जनकल्याण की भावना से हवन भी किया जाए तो उसका अक्षय पुण्य प्रताप होता है। महायज्ञ के बाद श्याम मित्तल ने सुंदर कांड व्याख्या देते हुए प्रवचन दिए। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य विद्य़ुत सज्जा से सजाया गया। सीताराम जी का अलौकिक श्रंगार किया गया। संध्याकाल मंदिर में दीपदान भी हुआ। प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।    

इस अवसर पर मंदिर संरक्षक अशोक उपाध्याय, नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, पंकज शास्त्री, अजय उपाध्याय, अरुण, ममता, वंदना, राधिका, लता एम पी सिंह, मुकेश पंडित जी, हनी, मोहित, आयुष, हरि सिंह आदि उपस्थित रहे। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन