Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सिंधुनगरी में ढोल नगाड़ों संग हुआ बहराणा साहब की सैकड़ों ज्योतियों का विसर्जन

Pragya News 24

Thu, Apr 11, 2024
Post views : 78
  • बल्केश्वर घाट पर उत्साह व उमंग के साथ हुआ सिंधुनगरी महोत्सव का आयोजन
  • राम दरबार और श्रीराम की ध्वजाओं से सजी सिंधुनगरी हुई राममय

आगरा। यमुना मैया को समर्पित पावन और पवित्र ज्योत के झिलमिलाती बहराणा साहब की सैकड़ों ज्योतियां। भक्ति संगीत से गूंजती स्वरलहरियां और श्रीराम के भक्तिमय रंगों से सजी सिंधुनगरी। राष्ट्रीय सिंधी महासंघ के तत्वावधान में झूलेलाल जयन्ती पर्व के उपलक्ष्य में बल्केश्वर यमुना तट पर केन्द्रीय कार्यक्रम भव्य सिंधुनगरी का आयोजन किया गया। जहां आगरा की समस्त पंचायतों व मेला कमेटियों सहित टूंडला व फिरोजाबाद से आई सैकड़ों ज्योतियां श्रद्धा व भक्ति व विधि विधान से महन्त बंटी महाराज द्वारा यमुना मैया में विसर्जित कराई गईं। सिंधुनगरी पहुंची ज्योतियों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया।

बैंड बाजों व शहनाई के साथ डांडिया करते हुए हर्षोल्लास के साथ श्रद्धालु सिंधु नगरी पहुंचे, जहां सिंधी भक्ति संगीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सिंघु नगरी में सजे राम दरबार पर हर भक्त ने मस्तक झुकाया। सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संघ के अध्यक्ष महेश सोनी, श्याम भोजवानी, जितेन्द्र त्रिलोकानी, सचिव मनोहरलाल हंस ने भगवान झूलेलाल के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष गिरधारीलाल करमचंदानी, नंदलाल आसवानी, रामचंद्र हंसानी, खेमचंद तैजानी, लक्की सालवानी, महेश मदनानी, राजा सुखनानी, हर्षिल भोजवानी, जतिन मंगलानी, नंदलाल, नरेश निरंकारी, मोहित सोनी, दादा शिवानी, प्रदीप बनवारी, मनीश लालवानी, पारस बजाज, राजू खेमानी, प्रदीप बटीजा, जितेन्द्र मंगलानी, नन्दी महाजन, डोली सावलानी आदि उपस्थित थे।

सिंधु रत्न पुरस्कार प्रदान किया
सिंधी साहित्य के प्रोत्साहन के लिए कार्य करने के लिए सिंधु रत्न से मोहनलाल बोधवानी व सिंधुश्री सम्मान से मोहनलाल नागदेव, रामचंद्र छावड़िया, दीदी भगवन्ती साजनानी को स्मृति चिन्ह व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन