Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, हरिनाम संकीर्तन से गूंज उठा गोकुलपुरा

Pragya News 24

Fri, Jun 27, 2025
Post views : 64
  • निताई गौर मंडल द्वारा पांचवीं वार्षिक रथ यात्रा का भव्य आयोजन सम्पन्न

आगरा। भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के पावन पर्व पर निताई गौर मंडल द्वारा आयोजित पांचवीं वार्षिक रथ यात्रा अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुई। आयोजन का मुख्य केंद्र रथ यात्रा रही, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और पूरे मार्ग में हरिनाम संकीर्तन करते हुए भगवान के दर्शन किए। रथ यात्रा का शुभारंभ श्री ठाकुर श्री बिहारी जी महाराज मंदिर, गोकुलपुरा से हुआ, जो बल्काबस्ती, राजामंडी, मनसा देवी होते हुए पुनः मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। मार्गभर में रथ पर विराजित भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दिव्य स्वरूपों का दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगरवासियों ने रास्ते में पुष्पवर्षा, फल, जल एवं प्रसाद वितरण कर स्वागत किया।

रथ की रस्सी खींचकर मुख्य अतिथि एमएलसी विजय शिवहरे ने यात्रा का शुभारंभ किया। पं. दिनेश चन्द्र शर्मा, पप्पू पुजारी, ललित कांत, रामकुमार, सुनील वर्मा मुख्य अतिथि के श्री विग्रहों की आरती उतारी। पंडित दिनेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि रथ यात्रा केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि भक्त और भगवान के बीच गहरा आध्यात्मिक संबंध है, जिसे हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से जीवंत किया जाता है। पंडित ललितकांत ने जानकारी दी कि पांच वर्ष पूर्व भगवान श्री जगन्नाथ जी के पावन विग्रह उड़ीसा के पुरी धाम से विशेष रूप से लाए गए थे, जिनकी सेवा एवं रथ यात्रा का आयोजन निताई गौर मंडल द्वारा भक्तिभाव से किया जाता है।

रथयात्रा से 36 घंटे पूर्व अधिवास संस्कार हुआ और यात्रा से पूर्व 24 घंटे तक अखण्ड श्री हरिनाम संकीर्तन किया गया। हरिनाम संकीर्तन के दौरान वातावरण "हरे कृष्ण हरे राम" के मंत्रों से गुंजायमान हो गया और श्रद्धालु भावविभोर होकर भगवान के चरणों में लीन हो गए।

कार्यक्रम में विष्णु पोरवाल, मनीष वर्मा भरत वर्मा, हीरालाल, नरसी वर्मा, पप्पे वर्मा, राकेश वर्मा, मोहन लाल, प्रदीप गुप्ता, अमन बजरंगी, सुरेंद्र वर्मा, करन सोनी, चन्द मोहन गोयल, सुमित, दीवांशु, कान्हा वर्मा, आयुष, मयंक, भानु वर्मा, कृष्ण आदि ने व्यवस्था संभाली। समापन अवसर पर प्रसाद वितरण के साथ भगवान के श्रीचरणों में आरती कर भक्तों ने रथयात्रा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन