Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ढोल नगाड़ों संग जनकपुरी महोत्सव समिति ने किया किया राजा दशरथ का सम्मान

Pragya News 24

Wed, Aug 28, 2024
Post views : 35

आगरा। ढोल नगाड़ों संग नाचते गाते जनकपुरी महोत्सव समिति के सदस्यों ने राजा दशरथ के निवास बाग फरजाना जाकर उनका सम्मान किया। सभी सदस्य उनके निवास पर पहुंचे और राजा दशरथ बने संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा को पटका व पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। राजा दशरथ व रानी सुननया के रूप में चयनित होने के लिए शुभकामनाएं दीं।

राजा दशरथ एवं रानी कौशल्या (संतोष शर्मा व ललिता शर्मा) ने भी जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों को खूब आतिथ्य किया व विदाई के समय सभी को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जनकपुरी आयोजन समिति के सदस्यों में राजा जनक प्रमोद वर्मा, माता सुनयना मंजू वर्मा, जनकपुरी आयोजन समिति अध्यक्ष गौरव अग्रवाल व उनकी पत्नी पलक अग्रवाल, राहुल चुतर्वेदी, गौरव राजावत, अनुराग उपाध्याय, हेमन्त भोजवानी, राहुल सागर, मुनेंद्र जादौन, राजीव शर्मा, दिलीप खंडेलवाल, बल्ले भाई, सतेंद्र तिवारी, अमित शर्मा, महेश सारस्वत आदि मौजूद थे।

सध्या काल में जनकपुरी महोत्सव समिति कार्यालय, कोठी मीना बाजार में रामलीला कमेटी के सदस्य पहुंचे, जहां सर्प्रथम उन्होंने सम्मलित रूप से सियाराम की आरती की। जनकपुरी महोत्सव को लेकर आगे की रणनीति व आयोजना पर चर्चा हुई। कैसे आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, मधु बधेल, टीएन अग्रवाल, शम्भूनाथ चैबे, पॉली भाई आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन