Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति ने महिला समिति की घोषणा, मधु बघेल संरक्षक और प्रीति उपाध्याय ने सम्भाला अध्यक्ष का पदभार

Pragya News 24

Fri, Sep 6, 2024
Post views : 102

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में सियाराम के विवाह के लिए सभी मंगल कार्यों की जिम्मेदारी महिला समिति सम्भालेगी। संगीत, मेहंदी, हल्दी, लगन, सीता जी का डोला जैसे सभी कार्य महिला समिति की देखरेख में सम्पन्न होंगे, जिसका नेतृत्व महिला समिति की संरक्षक मधु बघेल करेंगी। आज जनकपुरी महोत्सव कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने सर्वप्रथम महिला समिति की संरक्षक के लिए मधु बघेल के नाम की घोषणा की। इसके उपरान्त मधु बघेल ने अध्यक्ष पद के लिए प्रीति उपाध्याय के नाम के साथ समस्त महिला टीम की घोषणा कर उनका पटका पहनाकर स्वागत किया।

महिला समिति की संरक्षक मधु बघेल ने बताया कि मिथिलानगरी में प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ व मंगल गीत की शुरूआत के साथ सियाराम के विवाह की खुशिया भी बिखरने लगी हैं। क्षेत्र के जन-जन में उत्साह है। हर कोई इस अलौकिक व दिव्य महोत्सव का सहयोगी व साक्ष्य बनने को आतुर है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। हर दिन माहौल में उत्साह और उमंग बढ़ रहा है। महिला समिति की पदाधिकारियों द्वारा जल्दी अलग-अलग टीम का गठन कर विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारियां सौपी जाएंगी।

अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने कहा कि सभी लोग एक परिवार के रूप में काम कर रहे हैं। आयोजन को सफल और सुन्दर बनाने के लिए सभी के सुझाव भी लिए जा रहे हैं। संचालन गौरव राजावत ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रानी सुनयना की स्वरूप मंजु वर्मा, नीतू अग्रवाल, मेधावी गर्ग, क्षमा जैन सक्सेना, श्वेता अग्रवाल, आयुषि राजावत, निर्मल वत्रा, रचना चतुर्वेदी, स्वाती जादौन, वंदना अग्रवाल, नीलम तिवारी, पूजा भोजवानी, प्रीति अग्रवाल, शालू तिवारी, मीनाक्षी वर्मा, गौरी उपाध्याय, शालिनी शर्मा, पारुल भारद्वाज, मिनी वर्मा, शैफाली अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।

महिला समिति कार्यकारिणी की पदाधिकारी
संरक्षकः मधु बघेल।
अध्यक्षः प्रीति उपाध्याय
संयोजकः शोभा शिवहरे
सहसंयोजकः वर्षा, शिप्रा
महामंत्रीः पलक अग्रवाल

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन