Wed 05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जन्माष्टमी महोत्सवः श्याम रसोई में 10 हजार से अधिक भक्तों की महाप्रसादी, देर रात तक उमड़ा आस्था का ज्वार

Pragya News 24

Wed, Aug 28, 2024
Post views : 65
  • श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल के 16 वें जन्माष्टमी महोत्सव का श्याम रसोई के साथ समापन
  • प्रसादी के साथ भक्तों ने लिया ब्रज के रास का आनंद, गिरजेश मुदगल के स्वरों पर झूमे भक्त
  • महादेव मंदिर से श्रीलक्ष्मी मंदिर तक लगी लंबी कतार, सामूहिक प्रसादी में दिखी श्रद्धा की झलक

आगरा। एक या दो नहीं बल्कि दस हजार से अधिक भक्तों का ज्वार शाम से लेकर देर रात तक उमड़ता रहा बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर परिसर में। मंगलवार को श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 16 वें जन्माष्टमी महोत्सव एवं छप्पन भाेग का समापन श्याम रसोई के साथ हुआ। सायं 5 बजे से से आरंभ हुई श्याम रसोई देर रात तक भक्तों को तृप्त करती रही। रसोई पंडाल में लगीं चार बड़ी रोटी की मशीनें भक्तों को प्रसादी की प्रतीक्षा नहीं करने दे रही थीं। कढ़ी− चावल, पूड़ी सब्जी, दाल राटी सहित हर स्वाद को भक्त मंडल के सदस्य परिवार सहित स्वयं परोस रहे थे।

बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव एवं छप्पन भाेग के अन्तर्गत श्याम रसोई में भक्तों को महाप्रसादी परोसते श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल के सदस्य।

पांचवे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्टी श्रीदेवी जी ट्रस्ट राम मोहन कपूर और सतीश गोपाल कपूर ने दीप प्रज्जवलन से किया। प्रांगण में एक ओर महाप्रसादी का सुस्वाद था तो दूसरी ओर वृंदावन से आये कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियां। गिरजेश मुदगल के मधुर स्वर पर भक्त झूम रहे थे। कलाकारों ने ब्रज रास की मनमोहक प्रस्तुति दी।

बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव एवं छप्पन भाेग के अन्तर्गत श्याम रसोई में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते वृंदावन से आए कलाकार

अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि श्याम रसोई में विशेष सहयोग पार्षद हरीओम गोयल, प्रदीप अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, पूजा बंसल, कंचन बंसल, मुरारीलाल गोयल और पूर्व पार्षद दीपक ढल का रहा।
आयोजन की व्यवस्थाएं संभालने में आयोजन में महामंत्री अशाेक सिंघल, कोषाध्यक्ष विकास मित्तल, रीतेश गुप्ता, एड. विशाल बिंदल, अविनाश राणा, नीरज वर्मा, प्रदीप गोयल, आशीष सक्सेना, कौशल बंसल, अजय अग्रवाल, आशीष गोयल, पवन जैन, भोलानाथ अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, सुमित अग्रवाल, मुनेश सिंघल, राजेश चावला, सियाराम पवन कुमार, रवि खंडेलवाल, सीए मनीष अग्रवाल, ध्रुव गर्ग, मनीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, निर्भय मित्तल, अखिलेश अग्रवाल, हेमंत मोहता, हरीओम बाबा, चिराग बंसल, गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ संरक्षक आदर्श नंदन गुप्त, मनोज जैन, दिलीप बंसल, संजीव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रोहित गोयल, विनोद राठौड़, अमित गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन