Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राजा दशरथ धूमधाम से मिथिला नगरी ले जाएंगे श्रीराम की बारात

Pragya News 24

Fri, Aug 30, 2024
Post views : 66
  • रामलीला कमेटी ने अग्रवन में किया राजा दशरथ स्वरूप बने संतोष शर्मा, रानी कौशल्या, राजा जनक प्रमोद वर्मा का स्वागत

आगरा। राजा दशरथ व रानी कौशल्या (संतोष शर्मा व ललिता शर्मा) अपने परिवार के साथ धूमधाम से मिथिला नगरी में श्रीराम सहित चारों भाईयों की बारात ले जाने की तैयारियों में जुट गए हैं। सैकड़ों बारातियों संग श्रीराम की बारात मिथिला नगरी पहुंचेगी। राम बारात व जनकपुरी महोत्सव के लिए चुने गए राजा दशरथ, रानी कौशल्या व राजा जनक का अभिनन्दन समारोह आज वॉटर वक्र्स स्थित अतिथि वन में रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित किया गया।

जहां राजा दशरथ (संतोष शर्मा) व राजा जनक (प्रमोद वर्मा) का स्वागत माला पगड़ी पहनाकर किया गया। राजा दशरथ संतोष शर्मा ने इस मौके पर कहा कि ईश्वर की कृपा के बिना कुछ सम्भव नहीं। यह मेरे व मेरे परिवार का सौभाग्य है कि उप्र की ऐतिहासिक व प्रसिद्ध राम बारात व जनकपुरी के लिए मुझे तीनों लोकों के स्वामी श्रीराम के पिता का स्वरूप बनने का मौका मिला है। मैं और मेरा परिवार इसे भक्तिभाव व उत्साह और उमंग के साथ निभाएंगे। उन्होनें बताया कि घर परिवार व रिश्तेदारों में अभी से घर में विवाह जैसा माहौल पैदा हो गया है। लोगों की बधाईयां मिल रहीं हैं। हर कोई बाराती बनकर वैदेही को ब्याहने श्रीराम की बारात में जाने के लिए उत्सुक है। कार्यक्रम में उनके पुत्र प्रखर शर्मा व पुत्री युक्ति शर्मा भी मौजूद थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने की। संचालन रामकिशन अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, गौतम सेठ, जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, गौरव राजावत, संजय अग्रवाल, राहुल गौतम, भगवान दास बंसल आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन