Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आ रहे हैं बल्केश्वर के राजा, 18वाँ विशाल गणेश महोत्सव में लगेगी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा

Pragya News 24

Wed, Aug 27, 2025
Post views : 82

आगरा। कमला नगर बल्केश्वर के राजा का 18वाँ विशाल गणेश महोत्सव आज 27 अगस्त से गणेश चोक (छोटे गुरूद्वारे के पास), कमला नगर, आगरा में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में पोला भाई ग्रुप द्वारा प्रारम्भ किया गया है। पोला भाई ने बताया कि महोत्सव में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी गणपति जी की प्रतिमा को स्थापित किया है। जो लगभग 6700 किलोग्राम वजनी तथा लम्बाई 25 फुट है, जिसे कलकत्ता व नासिक के कारीगरों के द्वारा लगातार दो माह की मेहनत से तैयार किया गया है।

मीडिया प्रभारी राजा शर्मा ने बताया कि मूर्ति की खास बात यह है कि यह पर्यावरण के अनुकूल है, इसके निर्माण में सभी प्राकृतिक सामग्रियों (मिट्टी, गोबर, जौ, हल्दी एवं पूजन सामग्री) आदि का उपयोग किया गया है जिससे गणपति जी की प्रतिमा हमारी जीवन दायिनी यमुना नदी को भी कोई नुकसान नहीं पहुचाएगी। गणेश जी की प्रतिमा क्रेन द्वारा गणपति जी के पंडाल में स्थापित की गयी। कृष्णा पंडित जी व आचार्य सचिन दीक्षित जी ने बताया कि ग्यारह दिनों तक प्रतिदिन 3 बार (सुबह 5ः00 बजे मंगला आरती, सुबह 9ः00 बजे आरती व रात्रि 9ः00 बजे) आरती होगी, जिसमें सम्पूर्ण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे।

कार्यक्रम में आशू जैन, प्रदीप अग्रवाल (पार्षद), उपमा गुप्ता, मन्जीत सिंह, राममोहन शर्मा, पंकज अग्रवाल (पार्षद), कंचन पवन बंसल (पार्षद), पूजा गिर्राज बंसल (पार्षद), मुरारी लाल गोयल (पार्षद), हरीओम बाबा (पार्षद), अरविन्द भाई, प्रदीप शर्मा, पप्पू भाई, इन्दर डावर, कुन्दनिका शर्मा, उमेश शर्मा (एडवोकेट), अनिल अग्रवाल (एडवोकेट), मोहित चोपड़ा, सुमित पाहवा, राजीव भसीन, बीनू यादव,गुरुदयाल सिंह बेदी, मनीष, संजय, डॉ॰ सुभाष अरोड़ा, रविन्द्र महेन्दू्र, महेश निषाद, पवन अग्रवाल (टैण्ट वाले), टिंकू निगम, राकेश, हरीशंकर, रितेश बंसल, हेमन्त प्रजापति, एस.डी. पंडित जी, हनी पंडित, प्रिंस जैन, अनिल चौहान, निक्कू पंडित, अमृतलाल, कुमकुम उपाध्याय, पूजा जैन, तुलसानी परिवार, अमित गुप्ता सुगन्धी, गोविन्द गुप्ता सुगन्धी, सोनू डाबर, सजल गर्ग, शशांक तिवारी, रवि शर्मा, मुकेश शर्मा एवं प्रवीन, सचिन ठाकुर आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन