Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रंगभरनी एकादशी पर श्रीखाटू नरेश को अर्पित हुए लाखों निशान, दो लाख से अधिक भक्तों ने किए श्याय बाबा के दर्शन

Pragya News 24

Wed, Mar 20, 2024
Post views : 50

श्रीखाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी में चल रहा है श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव
पंचम दिवस दिवस खेली गयी ब्रज की लट्ठामार होली, गोपी बधाई महोत्सव में झूमे भक्त
मंदिर परिसर में प्रतिदिन सायं 7 से 9 बजे के मध्यम खेली जा रही विभिन्न प्रकार की होली

आगरा। दूर तक लंबी कतार, हाथों में लगे लाल, गुलाबी, केसरिया आदि रंगों के निशान, जय श्रीश्याम के जयघोष, गुलाल से सराबोर होते भक्तों की टोली, श्रीखाटू नरेश की रंग बिरंगे फूलों के मध्य दिव्य अलौकिक छटा।

जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अन्तर्गत रंगभरी एकादशी पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दो लाख से अधिक भक्तों ने श्याम बाबा को निशान अर्पित किये। एक के बाद एक भक्तों की टोलियां अबीर-गुलाल संग आस्था के रंगों से सराबोर हो मंदिर की चैखट पर पहुंच रही थीं, जहां मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा निशान लेकर श्याम बाबा को अर्पित किये जा रहे थे।

रंगभरी एकादशी पर मंदिर में सजे आकर्षक फूल बंगला की सेवा रमेश चंद्र अग्रवाल, श्रृंगार सेवा राकेश गर्ग, पोशाक सेवा रजत अग्रवाल, लाइटिंग सेवा प्रेम अग्रवाल, इत्र सेवा श्रीश्याम सेवक परिवार समिति, छप्पन भोग सेवा मनीष अग्रवाल और प्रसाद सेवा नमन पोरवाल द्वारा की गयी। दिनभर उमड़े आस्था के समुंदर के बाद सायंकाल मंदिर में श्रीखाटू नरेश को अर्पित किये गए छप्पन भोग के मध्य कई कुंतल गुलाल की होली खेली गयी। रंगीन फाग को देख बरबस ही वृंदावन की जैसी अनुभूति हो रही थी। भक्तों संग मानो ठाकुर जी स्वयं होली खेलने आ गए हों।

मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को चंदन की होली होगी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विकास गोयल, मनीष गोयल, राजेश जैसवाल, रविशंकर अग्रवाल, अमित गोयल, कन्हैया लाल अग्रवाल, विपिन बंसल, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन