Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जयकारों संग हुआ भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा का शुभारम्भ

Pragya News 24

Thu, Apr 11, 2024
Post views : 79
  • जय झूलेलाल सिंधी पंचायत समिति जयपुर हाउस द्वारा ढोल नगाड़ों संग धूमधाम से निकाली गई भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा
  • जयपुर हाउस स्थित झूलेलाल मंदिर में प्रातः 7 बजे से ही प्रारम्भ हुआ झूलेलाल जयन्ती उत्सव, फूल बंगला व भंडारे का हुआ आयोजन

आगरा। भगवान झूलेलाल के जयकारों का उद्घोष और भक्ति में झूमते गाते सैकड़ों श्रद्धालु। बहराणा साहब की पवित्र ज्योति के साथ ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों की अगुवाई में शिवजी, मां दुर्गा, ब्रह्मा, विष्णु महेश के दरबार की आकर्षक 11 झांकियां। कुछ ऐसा ही भक्तिमय नजारा था जय झूलेलाल सिंधी पंचायत समिति व जयपुर हाउस सिंधी युवा सभा द्वारा आयोजित वरुणावतार भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा का।

शोभायात्रा का शुभारम्भ समिति के अध्यक्ष जीवतराम करीरा, महामंत्री शोभाराम पुरसनानी, कोषाध्यक्ष सुरेश शीतलानी, रमेश बालानी, मेला संयोजक नरेन्द्र पुरसनानी, ठाकुर आवतानी, हीरालाल त्रिलोकानी ने भगवान झूलेलाल की आरती कर किया। झूलेलाल जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा झूलेलाल भवन जयपुर हाउस से प्रारम्भ होकर आर्य समाज मंदिर, एडीए कार्यालय, अहिंसा पार्क, प्रभुनगर, बुर्जीवाला मंदिर भ्रमण करते हुए झूलेलाल भवन जयपुर हाउस पर सम्पन्न हुई। जहां भण्डारे व प्रसाद का आयोजन किया गया।

शोभायात्रा का जगह-जगह सर्वसमाज द्वारा (सामाजिक संस्था सिंधु हेल्पेज, दीपक मोट्वानी, जयराम होतचंदानी, सुनील बजाज, प्रताप नगर में सुमित पुरसनानी व विश्व सेवा संगम) पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी रवि गिडवानी ने बताया कि जयपुर हाउस झूलेलाल मंदिर में प्रातः 7 बजे से भजन कीर्तन के साथ ही त्योहार का उत्सव प्रारम्भ हो गया। मंदिर में फूल बंगला व झांकिया सजाई गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में भारत होतचंदानी, जितेन्द्र तुलसानी, बन्टी करीरा, मन्नु मतलानी, हरीश धनवानी, ओमप्रकाश परियानी, हेमन्त बलानी, सुशील गिडवानी, विनोद शीतलानी, सुनील वाधवानी, आशू मूलचंदानी, तीरथदास भावनानी, हितेश वरयानी, सोनू मनानी, पंकज वरियानी आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन