Thu 04 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 11 भव्य झांकियों संग धूमधाम से निकलेंगी महाराजा अग्रसेन जयन्ती

Pragya News 24

Thu, Oct 5, 2023
Post views : 73

आगरा। भव्य और आकर्षक 11 झांकियों संग बल्केश्वर में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। 18 गोत्र के नाम से 18 स्वागत द्वार सजाए जाएंगे। बल्केश्वर महादेव मंदिर से वॉटर वर्क्स चौराहे तक आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। जिसमें आमंत्रण यात्रा, हवन, शोभायात्रा सहित महिलाओं व बच्चों के लिए आकर्षक व मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार और अग्र-माता पिता के रूप में समाज के बुजुर्ग दम्पत्ति का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन व महारानी अग्रसेन बने सतीशचंद अग्रवाल व ऊषा अग्रवाल को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
यह जानकारी वॉटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में अग्रबंधु समन्वय समिति के सदस्यों ने पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दी।

संस्थापक ताराचंद मित्तल, मार्गदर्शक वीके अग्रवाल, मुख्य संरक्षक संतोष कुमार गोयल, अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अक्टूबर को सुबह 7 बजे बल्केश्वर महादेव मंदिर से आमंत्रण यात्रा निकालकर सभी को शोभायात्रा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से आईटीआई के सामने महाराजा अग्रसेन पार्क में हवन आयोजित किया जाएगा। 15 अक्टूबर को ही शाम 6 बजे बल्केश्वर महादेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां होंगी। 16 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम अग्रवन में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बच्चों व महिलाओं के लिए मेहंदी, सामान्य ज्ञान, चित्रकला, फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य प्रतियोगिता आदि आयोजित की जाएंगी। साथ ही अग्र माता पिता का सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। रामप्रकाश अग्रवंश शिरोमणी सम्मान के साथ सभी पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक अग्रवाल, मुरारीलाल गोयल, चंद्रेश गर्ग, रवि ग्रवाल, दिनेशचंद सिंघल, अमित अग्रवाल, सतीशचंद अग्रवाल, समीरनाथ अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, महिला इकाई की मुख्य संरक्षक मधुबाला अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, रितु गोयल, आशा अग्रवाल, बेबी अग्रवाल, आशा गर्ग, नीनू सिंघल, बनवारी लाल जिंदल, हरेशचंद अग्रवाल, विनोद गोयल, विनोद अग्रवाल, रविन्द्र बंसल, पार्षद हरिओम गोयल, गिर्राज बंसल, रामप्रकाश अग्रवाल, प्रकाशचंद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन