Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रामलीला में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन्म की लीला का हुआ मंचन, अयोध्या में बाजे बधाई

Pragya News 24

Sat, Sep 13, 2025
Post views : 69

आगरा। अयोध्या बने रामलीला मैदान में आज चारों ओर धार्मिक उल्लास छाया हुआ है। रामलीला अयोध्या नगर में भगवान राम के जन्म की खबर से समूचे अयोध्या में दीपावली जैसी खुशिया मनाई जा रही हैं। रामलीला मैदान बढ़ा ही मनमोहक व मनभावन सजा हुआ है। भक्तगण बेसब्री से प्रभू श्रीराम के दर्शन की एक झलक पाने को व्याकुल है।

लीला के प्रारभ में राजा दशरथ के सन्तान न होने के कारण अपने कुलगुरू वशिष्ठ जी के पास जाते है। वशिष्ठ जी श्रंगी ऋषि द्वारा शुभ पुत्र कामेष्ठि यज्ञ करवाते हैं। पुत्र कुण्ड से अग्नि देव का प्रकट होते हैं और हविष्यान्न (खीर) प्रदान करते हैं। राजा दशरथ द्वारा तीनों
रानियों कौशल्या कैकयी और सुमित्रा को खीर प्रदान करते हैं तथा खीर खाकर तीनों रानियों गर्भवती हो जाती हैं। भगवान राम के साथ तीनों भाईयों के जन्म लेते ही राजा दशरथ एवं रानी कौशल्या बड़े ही उत्साहित है।

अवध में चारों ओर बधाई गान गाये जा रहे हैं कौशल्या जायो लल्ला अवध में मचो हल्ला अवध में जनमें रघुराई कौशल्या रानी दे दो बधाई। आज तो बधाई बाजी अयोध्या महल में और राम जनम भयो आज लडुआ बांटो रे आदि अन्य बधाई गान गाये जा रहे हैं। बृज क्षेत्र के सुविख्यात कलाकारों द्वारा भगवान श्री राम जी की स्तुति युगल नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भी एक-दूसरे को बधाई दी गई व नृत्य किया गया। चारों भाईयों में जन्म लेते ही बड़े ही धार्मिक रीति-रिवाज से चारों भाईयों को पालने में झुलाया गया तथा जन्म के उपलक्ष्य में पूरे अयोध्या नगरी में दशरथोत्सव मनाया गया। खिलौने, मिठाई फल, मेवा, चॉकलेट व टॉफियों का वितरण पूरे पण्डाल में किया गया। राजा दशरथ के पूरे परिवार ने इष्ट मित्रों के साथ बधाई गान गाये। मंगल गीत गाये गये तथा महिलाओं द्वारा एक-दूसरे के गले लगाकर नृत्य करके भगवान राम के जन्म को मनाया गया। राजा दशरथ की भूमिका श्री अजय अग्रवाल व रानी कौशल्या की भूमिका श्रीमती कल्पना अग्रवाल द्वारा निभाई गई।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के बाल रूप में बनने का सौभाग्य राम आरांश, लक्ष्मण अतीक्ष, भरत ओनीर, शत्रुघ्न शिवाय को मिला। भक्तगण चारों भाईयों को टक-टकी लगाकर देख रहे थे। चारों भाईयों से निगाह नहीं हट रही थी।

आरती खेरागढ़ के विधायक भगवान सिंह कुशवाह एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता द्वारा की गई। रामलीला मैदान में आज अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, तारा चन्द, जगदीश बागला, संजय तिवारी, टी.एन.अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, मुकेश अग्रवाल, विनोद जौहरी, मनोज अग्रवाल (पोली भाई), मुकेश जौहरी, अंजुल बंसल, आनन्द मंगल, रामानशु शर्मा, आयुष तार, प्रवीन गर्ग, राकेश जैन, राकेश अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, मनीष शर्मा, अजय अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रकाश चन्द, निक्की जौहरी, योगेन्द्र अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, प्रसुन मंगल, गिरधर शरण, अनुज वर्मा, अशोक गोयल, संजय अग्रवाल, राहुल गौतम आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन