Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्री रघुनाथ जी की मनमोहक छवि पर मोहित हुई जगत जननी

Pragya News 24

Thu, Sep 26, 2024
Post views : 44

आगरा। रामलीला मैदान में आज मिथिला नगरी में बनी पुष्प वाटिका अपनी अनोखी छठा बिखेर रही थी। गौरा मंदिर और अहिल्या उद्धार के निराले दृश्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इससे पूर्व स्व. लाला चन्नोमल की बारहदरी से मुनि विश्वामित्र के साथ राम लक्ष्मण घोड़े की सवारी पर व मां जानकी अपनी सखियों के साथ रथ पर सवार होकर पुष्प वाटिका के लिए रावतपाड़ा, जौहरी बाजार, बिजली घर होती हुई रामलीला मैदान बनी जनकपुरी मिथिला नगरी में जाती हैं। मां जानकी राम-लक्ष्मण की शोभायात्रा मार्ग पर अनेक जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। रामलीला के पदाधिकारियों ने मां जानकी व भगवान राम की महिमा का वर्णन कुछ इस प्रकार किया सुनु सिय सत्य असीस हमारी। पूजिहि मन कामना तुम्हारी।।


मैदान पर जानकी मां अंबिका के मंदिर में पूजा करती हैं तथा पूजा करते समय मां अंबिका से भगवान श्री राम को अपने पति के रूप में मांगती है। मां अंबिका पूजा से प्रसन्न होती हैं और प्रसन्न होकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को उनके पति के रूप में देने का वरदान देती है। रामलीला मैदान में लीला के प्रारंभ में दिखाया कि भगवान राम और लक्ष्मण मुनि विश्वामित्र के साथ यज्ञ पूर्ण करके जनकपुरी जाते हैं। जनकपुरी के मार्ग में एक शिला मिलती है शिला को देखकर भगवान राम विश्वामित्र जी की आज्ञा से उस शिला पर अपने चरण रज प्रदान करते हैं। चरण रज से गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या का उद्धार होता है।

रामलीला मैदान में आज रामलीला के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, मुकेश जौहरी, मनोज पोली, विष्णु दयाल बांसल, राकेश जैन, अजय छोटू, महेश चंद्र मंगल, रामांशु शर्मा, विनोद जोहरी, निक्की जोहरी, प्रकाश चंद, दिलीप अग्रवाल, राम मोहन पाराशर, योगेंद्र, राहुल गौतम सहित अनेक पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी द्वारा मिथिला नगरी में सीता स्वयंवर की लीला पर की जाएगी महा आरती
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल द्वारा बताया कि 26 सितंबर को सीता स्वयंवर और धनुष टूटने की लीला पर काशी विश्वनाथ मंदिर बनारस के बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर पर जो आरती होती है उन्हीं पुजारियों द्वारा कल मिथिला नगरी बने रामलीला मैदान पर सीता स्वयंवर एवं धनुष टूटने की लीला पर आरती की जाएगी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन