Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सहस्त्र घटों से हुआ नर्मदेश्वर महादेव का अभिषेक, 1008 रुद्राक्ष वितरित, वजीरपुरा मंदिर बना श्रद्धा का केंद्र

Pragya News 24

Mon, Jul 28, 2025
Post views : 46
  • वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर परिसर में हुआ आगरा का पहला सहस्त्र घट महाभिषेक
  • 1008 रुद्राक्ष वितरण, 21 डमरू की ध्वनि संग अद्भुत श्रृंगार एवं आरती रही विशेष आकर्षण
  • हर हर महादेव की जयघोष से गूंज उठा संपूर्ण मंदिर परिसर

आगरा। सावन मास की पावनता और शिवभक्ति के भावों से ओतप्रोत वातावरण में वजीरपुरा स्थित प्राचीन श्री सीताराम मंदिर परिसर के श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आगरा का प्रथम सहस्त्र घट महाभिषेक भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। मंत्रों के उच्चारण, श्रद्धा, नियम और भक्ति के इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस विशेष अनुष्ठान में 1008 रुद्राक्षों का वितरण भी किया गया। पंडित अनंत उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय और पंकज उपाध्याय के सान्निध्य और मार्गदर्शन में भक्तों ने पूरे दिन पंक्तिबद्ध होकर महादेव का घट अभिषेक किया।

मंदिर महंत अनंत उपाध्याय ने सहस्त्र घट अभिषेक का महत्व बताते हुए कहा कि सहस्त्र घटों से किए गए शिव अभिषेक से न केवल वातावरण में शुद्धता आती है बल्कि मानव जीवन के कष्टों का भी निवारण होता है। यह अभिषेक देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने बताया कि सागर मंथन में निकले विष को महादेव ने सावन मास में कंठ में धारण किया था। इसके कारण उत्पन्न हुए ताप की अग्नि को शांत करने के लिए ही भक्त महादेव का अभिषेक करते हैं।

मनीष अग्रवाल ने बताया कि घटों में भांग, धतूरा, गन्ने का रस, दूध, गंगाजल, केसर जल, गुलाब शरबत, गुलाब जल, चंदन जल, आम रस, तरबूज का रस और विभिन्न फलों का रस अर्पित किया गया। पूरे वातावरण में दिव्यता और शिवमय ऊर्जा का संचार हुआ। संध्या आरती इस आयोजन की विशेष झलक रही, जिसमें 21 डमरू की ध्वनि और शंखनाद के साथ आरती की गई। महादेव का श्रृंगार अत्यंत मनोहारी रहा, जिसमें विविध पुष्प, भस्म, बिल्वपत्र, रत्नाभूषणों और चंदन से सजाया गया। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था और भक्तों को प्रसाद एवं रुद्राक्ष भी वितरित किए गए।

डॉ संजीव नेहरू ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य भक्तों में शिव भक्ति की भावना को जागृत करना और सनातन परंपराओं को पुनर्स्थापित करना रहा।

इस पावन अवसर पर मनीष अग्रवाल, सुजाता अग्रवाल, वंदना उपाध्याय, ममता उपाध्याय, आयुष उपाध्याय, संदीप अग्रवाल, विक्रम, डॉ. संजीव नेहरू, निशि नेहरू, मनोज अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, सूरज तिवारी, शिल्पी तिवारी, तनु गुप्ता, रितु सिंघल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन