Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 14 जुलाई से पवित्र श्रावण मास में होगा नवदिवसीय गौ महिमा महोत्सव

Pragya News 24

Thu, Jun 19, 2025
Post views : 43
  • सूरसदन में बहेगी शिवमहापुराण की पावन कथा गंगाधारा, अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पूज्य श्री रसराज जी करेंगे शिवमहापुराण कथामृत की वर्षा
  • काशी के विद्वानों द्वारा होगा सवालाख पार्थिव रुद्राभिषेक पूजन एवं नित्य गौ आराधना व गोदान
  • अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक बाबा चित्र विचित्र एवं साध्वी पूनम दीदी करेंगी रसमयी भजन प्रस्तुति
  • देशभर से पधारेंगे गौ वैज्ञानिक, देंगे गोसेवकों को गोपालन, जैविक कृषि एवं गौ उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण

आगरा। अनंतकोटी ब्रह्माण्ड नायक भक्तवत्सल भगवान् श्रीगौरीशंकर की महती करुणा एवं कृपा से श्रावण मास के पवित्र अवसर पर परमपूज्य श्रीमज्जगद्गुरु द्वाराचार्य अग्र- मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद तथा आपके कृपापात्र परम गौ उपासक पूज्य संत गोपेश कृष्णदास (गोपेश बाबा) के परम मार्गदर्शन, संरक्षण एवं नित्य सानिध्य में भारतीय देशी गोवंश के संरक्षण एवं संवर्द्धन के निमित्त हिन्दू जनजागरूकता एवं एकजुटता के ध्येय के साथ भगवान् शिव की पावन भूमि आगरा महानगर में नवदिवसीय गौ महिमा महोत्सव का समायोजन किया जा रहा है। यह दिव्य महोत्सव सूरसदन सभागार में आयोजिता किया जाएगा। इस महोत्सव में नित्य शिवमहापुराणकथा, सवालाख पार्थिव रुद्राभिषेक, विशिष्टसंत आशीर्वचन, भजनसंध्या तथा नित्य गोविज्ञान विद्वत संगोष्ठी एवं विविध गौ आध्यात्मिक कार्यक्रमों का समायोजन किया जाएगा।

परमपूज्य श्रीमज्जगद्गुरु द्वाराचार्य मलूकपीठाधीश्वर श्रीराजेंद्र दास जी महाराज के परम कृपापात्र पूज्यश्री रसराज जी महाराज अपनी अमृतमयी दिव्य वाणी से सभी आगरावासियों को शिवमहापुराण की रसमयी कथामृत का पान करायेंगे। नवदिन तक चलने वाले इस आयोजन में रसराज जी शिव महापुराण के विभिन्न प्रसंगों पर जनकल्याणार्थ एवं गोरक्षार्थ मार्मिक विवेचन करेंगे।

इस दिव्य गौ महिमा महोत्सव का शुभारंभ विशाल मंगल कलश यात्रा से किया जाएगा जिसमें आगरा नगर की 1500 श्रद्धालु महिलाएँ सहभागी होंगी। इस विशाल शोभायात्रा द्वारा नगरवासियों को इस महोत्सव से जोड़ा जाएगा एवं सभी को इस कथा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रत्येक दिन मानवता के हित में देश भर से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत महापुरुष आगरा के भक्त-श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे और गौ माता की सेवा-पूजा की प्रेरणा संग गौ महिमा का उपदेश करेंगे।

काशी के विद्वानों द्वारा होगा सवालाख पार्थिव रुद्राभिषेक पूजन एवं नित्य गौ आराधना व गोदान
श्रावण मास के पवित्र अवसर पर होने जा रहे इस महोत्सव को दिव्य बनाने एवं नगरवासियों को महादेव की महती कृपा प्रदान कराने के उद्देश्य से काशी के विद्वान आचार्यों के द्वारा यजमानों को प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग के अभिषेक का अवसर प्राप्त होगा। कुल सवालाख पार्थिव शिवलिंगों का अभिषेक होगा। इसी क्रम में नित्य वैदिक पद्धति से गौ समाराधना भी चलेगी जिसमें नित्य गौ पूजन व गोदान होगा।

देशभर से पधारेंगे गौ वैज्ञानिक, देंगे गोसेवकों को गोपालन, जैविक कृषि एवं गौ उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण
इस गौ महिमा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन आम गोपालकों एवं किसानों को आर्थिक रूप से लाभान्वित करने की दृष्टि से शिक्षित व प्रशिक्षित किया जाएगा। देशभर से गौ वैज्ञानिक एवं गौ उत्पाद व्यवसायी पधारेंगे जो गोसेवकों को पंचगव्य उत्पाद निर्माण, गो आधारित चिकित्सा एवं जैविक कृषि तथा गोपालन एवं गोशाला प्रबंधन की शिक्षा देंगे।

पूज्य श्री गोपेश बाबा के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में सम्पूर्ण होगा गौ महिमा महोत्सव
गौ महिमा महोत्सव का यह दिव्य आयोजन प्रसिद्ध गोरक्षक बाबा गोपेश कृष्ण दास जी महाराज के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में सम्पूर्ण होगा। पूज्य गोपेश बाबा के नेतृत्व में देशभर में लगभग 15000 गोरक्षक नित्य गोसेवा एवं गोरक्षा में लगे हुए हैं। देशभर में लगभग 2 लाख गायों की सेवा गोपेश बाबा के द्वारा की जाती है ।

जन जागरूकता हेतु संतों- महंतों संग अतिथिवन में समाजसेवी आयोजकों व गोसेवकों ने किया गौ महिमा महोत्सव का आमंत्रणपत्र जारी
इस आयोजन की तैयारी के साथ-साथ प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को अतिथिवन में आगरा और वृंदावन के संतों-महंतों संग समाजसेवी आयोजकों व गोसेवकों द्वारा भक्ति और सेवा भाव के साथ जन जागरूकता के लिए इस आयोजन के आकर्षक आमंत्रण पत्र विमोचन किया गया।

इस दौरान श्री धाम वृंदावन से सनातन केसरी जी महाराज, अरविंद बाबा, आत्मानंद प्रभु, ऋषि रंजना गौड़ और विजय ओझा के साथ आगरा से पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, सुमन गोयल, पूर्व पार्षद कुंदनिका शर्मा, आगरा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन महेश शर्मा, नितेश अग्रवाल सर्राफ, हरिओम गोयल, विश्वनाथ भारद्वाज, वीके मित्तल, कुमकुम उपाध्याय, सुधीर आर्य, प्रवीण भारद्वाज, प्रशांत लवानिया, इंद्रदीप जैन, संजय श्रीवास्तव, नितेश बंसल, प्रियंका ठाकुर, राजेश दुबे, उमादत्त शर्मा, अरुण जैन, निर्मल जैन, पिंकी जैन और पूजा जैन, आलोक अग्रवाल (बीएम हॉस्पिटल) एवं पूर्व पार्षद अमित ग्वाला भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन