Thu 04 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नववर्ष का स्वागत परसेवा संग, निर्धनों को वितरित किया भोजन

Pragya News 24

Mon, Jan 1, 2024
Post views : 53
  • समाज सेवी सुभाष चंद अग्रवाल की स्मृति में नववर्ष पर विकल चौक पर हुआ महाभंडारा

आगरा। किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत यदि वरिष्ठों के स्मरण और नमन के साथ की जाए तो वो कार्य फलीभूत होता है। इसी विचार के साथ समाज सेवी सुभाष चंद्र अग्रवाल की स्मृति में विकल चौक, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर पर महाभंडारे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही निर्धनों को गर्म वस्त्र भी वितरित किये गए।

आयोजन समिति के अमित अग्रवाल पारुल (अध्यक्ष कमला नगर व्यापार संगठन) ने बताया कि विगत 13 वर्षों से भंडारे का आयोजन नववर्ष पर शहर के विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। समाज सेवी सुभाष चंद्र अग्रवाल समाज के आदरणीय व्यक्ति थे। उनकी सीख का अनुसरण करते हुए ही हर वर्ष परसेवा का संकल्प लेते हैं। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे ने भी प्रसाद वितरण में बढ़चढ़ कर योगदान दिया। कहा कि नववर्ष का आरंभ भंडारे के साथ करना समाज को सार्थक संदेश देना है।

इस अवसर पर मीना अग्रवाल, छवि अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, दीपक ढल, पार्षद पंकज अग्रवाल, पार्षद मुरारी लाल गोयल, अशोक गोयल, रमेश मनीष, टिंकू कर्मचंदानी, संतोष, राजेश, सूरज, रिंकू, बिट्टू, नरेश अग्रवाल, जीतू, विरेंद्र, विष्णु, मनीष आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन