Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्वेत श्रंगार से श्रंगारित वरद वल्लभा के दर्शन कर भक्त हुए निहाल, महाआरती में उमड़ा आस्था का ज्वार

Pragya News 24

Sun, Sep 8, 2024
Post views : 34
  • दस दिनों तक चलेगा वरद वल्लभा महागणपति मंदिर में महोत्सव, स्वर्ण मुकुट और दंत धारण किये हैं गजानन
  • मंजिल आरती देखने को भक्तों में लगी होड़, दूध दही से हुआ उत्सव प्रतिमा का विशेष अभिषेक

आगरा। शेंदुर लाल चढ़ायो अच्छा गजमुख को…मराठी भाषा की इस आरती की गूंज थी और आगरा सहित अन्य जिलों से पहुंचे सैंकड़ों भक्त भक्ति के आनंद में अपने आराध्य को निहारे जा रहे थे। गणपति बप्पा के जयकारे लगाए जा रहे थे।

आगरा− फिरोजाबाद रोड स्थित श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर में चल रहे तृतीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के द्वितीय दिवस पर महाआरती के दर्शन करने के लिए भक्तों में आस्था का ज्वार दिख रहा था। नीले बॉर्डर की श्वेत धाेती में स्वर्ण श्रंगार धारण किये श्रीवरद वल्लभा महागणपति भक्तों को दर्शन दे रहे थे। सुबह कुम्भाभिषेक और हवन के साथ द्वितीय दिवस का पूजन आरंभ हुआ। द्वितीय दिवस की वस्त्र सेवा धर्मेंद्र अग्रवाल, श्रंगार एवं हवन सेवा मयंक सिंह, नित्य अभिषेक सेवा सचिन शर्मा एवं भाेग प्रसादी सेवा नूतन बजाज की ओर से की गयी थी।
मंदिर संस्थापक हरिमोहन गर्ग ने बताया कि प्रतिदिन होने वालीं पांच आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। 27 दीपों की नक्षत्र आरती एवं मंजिल आरती के दर्शन के लिए भक्त दूर− दूर से आ रहे हैं।

सूर्य तिलक से अलौकिक हुआ श्रंगार
वरद वल्लभा महागणपति का श्रंगार यूं तो दिव्य होता ही है किंतु इस श्रंगार में और अधिकता गजानन के मस्तक पर शाेभित तिलक से भी आती है। गणेश चतुर्थी उत्सव के लिए विभिन्न आकार के रत्न जड़ित चांदी के तिलक जयपुर से मंगवाए गए हैं। द्वितीय दिवस श्रंगार में स्वर्णिम आभा पर सूर्य तिलक सुशाेभित था।

गुरु रूप में विराजित हैं महादेव
मंदिर प्रबंधक नितिन शर्मा ने बताया कि वरद वल्लभा महागणपति की दाहिनी ओर अष्टधातु के पारमेश्वर महादेव विराजित हैं। यहां मां पार्वती का भाव उपस्थित है किंतु महादेव वरद वल्लभा महागणपति के गुरु के रूप में हैं। प्रतिदिन पारमेश्वर महादेव का भी अभिषेक किया जाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन