Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: स्थापना दिवस पर दिनकर की आभा लिए उदित हुए भगवान जगन्नाथ, भव्य श्रंगार और संकीर्तन साथ भक्तों ने साझा किए अपने अनुभव

Pragya News 24

Thu, Aug 14, 2025
Post views : 109

आगरा। सूर्य नारायण की लालिमा आभा लिए आज भगवान जगन्नाथ ने बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र संग दर्शन दिए तो हर दिशा हरि बोल व भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंजने लगी। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज भगवान को सूर्य की आभा लिए नारंगी रंग की पोशाक से श्रंगारित किया गया। मंदिर परिसर को भी नारंगी गुड़हल व गुलाब के पुष्पों से सजाया गया।

वृंदावन से आए परम पूज्य राधा गोविन्द महाराज व हरविजय दास ने 15 वर्ष पूर्व मंदिर की स्थापना से लेकर अब तक के संस्मरण सुनाएं व भक्तों के साथ उनके अनुभवों को साझा किया। कहा कि जो भगवान से नाता जोड़ने के साथ भक्तों से प्रेम व आदरपूर्ण व्यवहार भी आवश्यक है। जो भक्त भगवान के साथ विश्वास से प्रेम करता है वह प्रथम श्रेणी का भक्त होता है। सिर्फ भगवान की भक्ति ही नहीं दूसरे के साथ व्यवहार भी अच्छा हो, यही जीवन की सफलता है। तपस्या, पूजा पाठ, व्रत के अलावा जो लोग जीवन में सरल और कुशल व्यवहार वाले होते हैं उनके लिए भगवान को प्राप्त करना सुलभ होता है। सास्त्रों के अध्ययन और जरूतमंदों को दान के लिए हमेशा संतुष्ट रहना अच्छा है। अहंकार शून्य हो जाओ। गीता में भगवान ने कहा कि वो भक्त मेरा प्रिय है जिसने अपनी मन और बुद्धि को मुझे अर्पित कर दिया।

इस अवसर पर भक्तों ने हरे राम हरे कृष्णा… का संकीर्तन भी किया। फूल बंगला व भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आगरा इस्कॉन के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु, वैकुण्ड दास, विश्वास प्रभु, शसांक प्रभु, ओमप्रकाश अग्रवाल, अदिति गौरांगी आदि मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन