Thu 04 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं… राम मंदिर अक्षत वितरण में दिखा उत्साह-उल्लास

Pragya News 24

Tue, Jan 2, 2024
Post views : 53
  • संघ के प्रचारक और भाजपा के सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह की स्मृति में हुई भजन संध्या
  • भवानी सिंह जी के साथी रामसिया विकास गुप्ता ने स्थानीय लोगों और श्रमिकों में किये अक्षत वितरित

आगरा। जनम-जनम की प्यास बताए, राम से चलकर राम पर आए, मेरी चौखट पर चलकर आज चारों धाम आए हैं… जैसे रामभक्ति के भजनों के साथ राममय हुआ नेशनल हाईवे स्थित महाजन परिसर।

मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक और भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह की स्मृति में भजन संध्या का आयोजन रामसिया विकास गुप्ता द्वारा किया गया। एमएलसी विजय शिवहरे ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम आरंभ किया। पंडित शुक्र देव और रिंकू सिंह ने अपनी मुधर वाणी से श्रीराम की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति जब दी तो जय श्री राम के जयघोष गूंजने लगे। एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि भवानी सिंह कर्मठता और देशभक्ति की मिसाल थे। भाजपा को मजबूत करने में उनका बहुमूल्य योगदान रहा। रामसिया विकास गुप्ता ने कहा कि भवानी सिंह जी का पूरा जीवन जन सेवा को समर्पित रहा। इसके बाद अयोध्या से चले श्रीराम मंदिर के पुण्य अक्षतों का वितरण स्थानीय लोगों और श्रमिकों को किया गया।

इस अवसर पर पंकज खंडेलवाल, अशोक कुलश्रेष्ठ, भवेंद्र, राजन चौधरी, सुनील दीक्षित, केशव, आनंद, मधुकर चतुर्वेदी, शशिकांत गुप्ता, ओएस गर्ग, डॉ राहुल शर्मा, श्याम तिवारी, ऋषभ गुप्ता, हिमांशु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन