Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नशे में लड़खड़ाता हुआ सिपाही पहुँचा रामलीला के मंच पर, हुआ निलंबित

Agra. बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान में उत्तर भारत का सबसे बड़ा महोत्सव रामलीला का मंचन चल रहा है। शुक्रवार रात रामलीला मंचन के दौरान यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अंगूर की बेटी चढ़ाकर एक सिपाही रामलीला मंच पर चढ़ आया। सिपाही को नशे में देख रामलीला महोत्सव के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल का पारा चढ़ गया और सिपाही को खींचकर मंच से नीचे उतारा। विधायक ने सिपाही को खूब खरी खोटी सुनाई। इस घटना का वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

पूरा घटनाक्रम रामलीला मैदान में चल रही रामलीला महोत्सव का है। शुक्रवार रात रामलीला का मंचन चल रहा था। रामलीला महोत्सव को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। मंच पर जब रामलीला का मंचन चल रहा था तभी नशे में धुत एक सिपाही मंच पर चढ़ आया और नशे में झूलने लगा। यह दृश्य देखकर रामलीला में मौजूद विधायक का पारा चढ़ गया। सिपाही को खींचते हुए मंच के किनारे लाये।

घटना की जानकारी होते ही अन्य पुकिसकर्मी भी मौके पर पहुँच गए और बात को संभालने में जुट गए लेकिन विधायक ने सभी को जमकर खरी खोटी सुनाई। इसकी शिकायत आलाधिकारियों से की जिसके बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन