Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पृथ्वीनाथ मंदिर का होगा जीर्णाेद्धार, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रस्ताव पर पर्यटन मंत्री ने लगाई मोहर

Pragya News 24

Sat, Jul 19, 2025
Post views : 65

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रस्ताव पर मोहर लगाते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आगरा के प्राचीनतम पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के पर्यटन विकास की घोषणा की है। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पर्यटन अवस्थापना विकास योजना के अंतर्गत दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के संरक्षण और विकास की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है।

उन्होंने बताया कि पहले प्रस्ताव में दक्षिण विधानसभा के प्राचीन मनःकामेश्वर मंदिर सहित बुर्जी वाला मंदिर, जयपुर हाउस, फूलेश्वर महादेव मंदिर, सीओडी कॉलोनी के विकास के बाद अब पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर का भी समग्र विकास होगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में हमारी प्राचीन धरोहर और हमारी संस्कृति, धार्मिक आस्था को बढ़ाने के लिए प्राचीन मंदिरों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर आगरा के भक्तजनों के आस्था का केंद्र है। इस मंदिर के पर्यटन विकास होने के बाद से भक्तों की आस्था के साथ युवा पीढ़ी को धर्म जागृति का अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि दक्षिण विधानसभा के कई और मित्रों का विकास उनकी प्राथमिकता में है। जिसमें हनुमान मंदिर, राम सिया की बगीची, नगला ढाकरान भैरव मंदिर, कुटुंबी भैरव (लेटे हुए भैरों) शीतला गली, नूरी दरवाजा आदि सम्मिलित हैं।

सावन के महीने में भक्तों को मिला तोहफा
आगरा के चारों कोनों पर भगवान भोलेनाथ शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। एक कोने पर राजेश्वर, दूसरे कोने पर पृथ्वीनाथ, तीसरे पर कैलाश और चौथे पर बलकेश्वर महादेव विराजमान है। सावन के महीने में हर वर्ष लाखों की तादात में श्रद्धालु चारों महादेव की परिक्रमा कर भगवान शिव की आराधना करते हैं। मनःकामेश्वर मंदिर के बाद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के पुनरुद्धार और समग्र विकास से भक्तों को सावन के महीने में एक बड़ा तोहफा मिला है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन