Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कमला नगर में जनकपुरी महोत्सव के विशाल और भव्य आयोजन के लिए महोत्सव समिति लेने लगी आकार, राजेश अग्रवाल बने राजा जनक

Pragya News 24

Wed, Jun 18, 2025
Post views : 73
  • स्टैंडिंग कमेटी ने राज्यसभा सांसद नवीन जैन को मुख्य संरक्षक और लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग को बनाया मार्गदर्शक
  • अपनी ‘सुनयना’ संग भगवान राम की बारात की अगवानी करेंगे राजेश अग्रवाल
  • माता जानकी को बेटी के रूप में विदा करना किसी पूर्व जन्म की तपस्या का फल-राजेश अग्रवाल

आगरा। उत्तर भारत के विशाल, भव्य और दिव्य श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत इस बार 17 सितंबर से 21 सितंबर तक कमला नगर में जनकपुरी सजाई जाएगी। महोत्सव के लिए उद्यमी एवं समाजसेवी मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स) के रूप में अध्यक्ष की घोषणा के बाद अब समिति भी धीरे-धीरे आकार लेने लगी है। इसी क्रम में मंगलवार रात कमला नगर स्थित सेलिब्रेशन रेस्टोरेंट में राज्यसभा सांसद नवीन जैन को समिति का मुख्य संरक्षक और उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग को मार्गदर्शक घोषित करते हुए उनका माल्यार्पण पर स्वागत किया गया।

अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि मुख्य संरक्षक और मार्गदर्शक के नेतृत्व में शीघ्र ही श्री जनकपुरी महोत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों का चयन कर लिया जाएगा। समिति में कमला नगर के हर ब्लॉक और हर क्षेत्र को समायोजित करने की कोशिश की जाएगी।
इस मौके पर राजा जनक के चयन की प्रक्रिया को पहले से अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए नियुक्त स्टैंडिंग कमेटी के संयोजक राकेश मंगल ने जैसे ही राजा जनक के रूप में राजेश अग्रवाल (रसोई रतन) के नाम की घोषणा की, पूरा सभागार जय श्री राम के नारों से गूँज उठा। राजा जनक को माला पहनाने, बधाई और शुभकामनाएँ देने के साथ उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ सी लग गई।
कई महत्वपूर्ण नामों के बावजूद अपने चयन से गदगद राजा जनक बनाए गए राजेश अग्रवाल ने स्टैंडिंग कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह मेरे पिछले जन्मों के पुण्यों का ही सुफल है जो मुझे जगत जननी माता जानकी का कन्यादान लेने का सौभाग्य मिलने जा रहा है। उनके साथ रानी सुनयना (अंजू अग्रवाल) के चेहरे पर भी खुशी झलकी।

स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य राज्यसभा सांसद नवीन जैन, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, राम रतन मित्तल, विजय अग्रवाल हुंडी, रंगेश त्यागी, सीताराम अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, राम प्रकाश अग्रवाल, उमेश कंसल, रवींद्र अग्रवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद पंकज अग्रवाल, श्रीमती मीरा अग्रवाल, चारू अग्रवाल, केके अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, माधव प्रसाद अग्रवाल, विश्वेंद्र सिंह चौहान, मनोज पोली, वीके गोयल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन