Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गांव की बदलती तस्वीर में झलकेगी रामभक्ति, श्रीरामलीला महोत्सव 2025 का पोस्टर विमोचन

Pragya News 24

Fri, Sep 19, 2025
Post views : 92
  • 11 दिवसीय महोत्सव 22 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक होगा आयोजन
  • शमशाबाद के गांव दिगनेर में गढ़ी ईश्वरा में 26 को निकलेगी भव्य राम बारात

आगरा। ग्रामीण परंपराओं को पुनर्जीवित करने और समाज में भाईचारा, जाति-मुक्ति व पशु सम्मान का संदेश देने वाले श्रीरामलीला महोत्सव 2025 का पोस्टर शुक्रवार को श्री मन:कामेश्वर मंदिर परिसर, रावत पाड़ा में श्रद्धा और उल्लास के बीच विमोचित हुआ। यह 11 दिवसीय महोत्सव शमशाबाद के गांव दिगनेर में गढ़ी ईश्वरा में 22 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक आयोजित होगा, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेगा।

मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 22 सितम्बर की सुबह 6:00 बजे गोशाला, गढ़ी ईश्वरा में यज्ञ एवं हवन के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ से होगा। मध्यप्रदेश से आए पाँच आचार्य प्रतिदिन गौशाला प्रांगण में यज्ञ करेंगे। संध्याकालीन रुद्राभिषेक, पाषाण प्रतिमाओं का श्रृंगार प्रतिदिन होगा। प्रतिदिन सायं 6 बजे से वृंदावन की किशोरी रासलीला मंडली महोत्सव में लीला का मंचन करेगी। वहीं, गढ़ी ईश्वरा के घर-घर में तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। लोग अपने घरों की रंगाई-पुताई कर रहे हैं, महिलाएँ रंगोलियाँ बनाने की तैयारी कर रही हैं, जिससे पूरे गाँव में उत्सव का माहौल है।

26 सितम्बर को निकलने वाली श्रीराम बारात महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगी। इस वर्ष बारात में 24 से अधिक झाँकियाँ शामिल होंगी। श्री मन:कामेश्वर मंदिर के श्रीमहंत योगेश पुरी स्वयं विश्वामित्र का स्वरूप धारण कर स्वरूपों के साथ चलेंगे। श्रीमन:कामेश्वर बाल विद्यालय के बच्चे जीवंत झाँकियों का मंचन करते हुए विभिन्न प्रदेशों की पारंपरिक झलक दिखाएँगे। विशेष रूप से, इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा के निर्देशन में बालिकाएँ नारी सशक्तिकरण का संदेश देती हुई ताइक्वांडो की प्रस्तुतियाँ करेंगी।

मठ प्रशासक ने बताया कि यह महोत्सव पूर्णत: भक्ति और सेवा पर आधारित है। बैंड दल नि:शुल्क सेवाएँ देंगे, जबकि श्रवण गंगा समिति के सूर्य प्रताप सिंह की ओर से प्रतिदिन दर्शनार्थियों के लिए नि:शुल्क बस सेवा चलाई जाएगी। पूर्णिमा को श्रद्धालुओं के लिए गंगा स्नान हेतु सोरों तक बस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

महंत योगेश पुरी ने महोत्सव की भावना व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा श्रीमन:कामेश्वर रामलीला महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी। इसका उद्देश्य केवल भगवान और भक्त के बीच सीधा संबंध स्थापित करना है। इसमें न समिति की जरूरत है, न राजनीति की। यहाँ हर जाति-धर्म का स्वागत है। यह महोत्सव गाँव की सामाजिक और आध्यात्मिक पहचान को निखारने का माध्यम है।

पोस्टर विमोचन समारोह के अवसर पर हितार्थ आगरा के अध्यक्ष रौनक गुप्ता, भाजपा मन:कामेश्वर मंडल के अध्यक्ष आदेश सिंघल, लक्ष्मीकांत राजावत, अमर गुप्ता, सुधीर यादव, शिवम शर्मा (पीएल पैलेस होटल), कुमकुम गुप्ता, दीप्ति गर्ग, पार्षद अनुज शर्मा, राहुल, शिमला गुप्ता, अन्ना गुप्ता, विश्व प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन