Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रामलीला कमेटी ने किया अपनी दैनिक पुस्तिका "रामांजली" का विमोचन

Pragya News 24

Thu, Aug 7, 2025
Post views : 70

आगरा। उत्तर भारत की ऐतिहासिक आगरा की रामलीला का मंचन प्रारम्भ होने मे अब लगभग 1 माह का समय शेष है, इसी क्रम मे श्रीरामलीला कमेटी आगरा ने अपनी दैनिक पुस्तिका ‘‘रामांजली’’ का विमोचन राम हनुमान मन्दिर पर किया। रामांजली का विमोचन श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल द्वारा किया गया।

विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल द्वारा बताया गया कि इस वर्ष राम बरात मे मुख्य आकर्षण ऑपरेशन सिन्दूर पर झांकी, 12 ज्योतिलिंगों की झांकी तथा सामाजिक संदेश पर झांकी होगीं। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरूषोत्तम खण्डेलवाल ने बताया गया कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात दिनांक 17 सितम्बर 2025 को दोपहर 2 बजे, प्रारम्भ हो जायेगी तथा मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम अपने भक्तों को नयनाभिराम दर्शन देने के लिये अपने सुसस्जित रथ पर सायं 6 बजे विराजमान होगें।

महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मैदान पर बजरंग बली की झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगी। अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मंडली द्वारा मन मोहक लीलाओं का मंचन किया जायेगा साथ मुख्य मंच पिलरलैस होगा तथा मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव, जगत जननी मां जानकी का जन्मोत्सव भी मुख्य आकर्षण के केन्द्र होगें। इस वर्ष दर्शकों का मन मोहने वाली व गगन चुमी आतिशबाजी होगी। मुख्य मंच आकर्षण का केन्द्र होगा।

पत्रिका रामांजली का लेखन और सम्पादन वरिष्ठ पत्रकार श्री आदर्श नन्दन गुप्ता ने किया है। जिसमे इस बार 21 रामायणों की प्रमाणिक जानकारियाँ प्रकाशित की गयी है। पिछले वर्ष पत्रिका मे 21 राम मन्दिर प्रकाशित किये गये थे।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के ताराचन्द, भगवान दास बंसल, विजय प्रकाश, मुकेश अग्रवाल, टीएन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल पोली भाई, विष्णु दयाल, मुकेश जौहरी, विनोद जौहरी, संजय सादाबाद, राकेश जैन, सीताराम अग्रवाल, अंजुल बंसल, आनन्द मंगल, राहुल गौतम, आयुष अग्रवाल, प्रवीन गर्ग, रामांशु शर्मा, गिरधर शरण, प्रकाश चन्द, रामराहु शर्मा, निक्की जौहरी, रजत बंसल, शालू, रिषी, रामाशीष शर्मा, विकास, लखन, मनोज माहेश्वरी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन