Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: झूलेलाल जयन्ती पर भव्य शोभायात्रा के साथ होंगे धार्मिक अनुष्ठान

Pragya News 24

Tue, Apr 9, 2024
Post views : 76
  • शाहगंज क्षेत्र को जगमग रोशनी व गुब्बारों से सजाया गया, 10 अप्रैल को आकर्षक झांकियों संग निकलेगी शोभायात्रा

आगरा। सिंधी युवा मंच व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज के बैनर तले पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनांक 10 अप्रैल को बड़े हर्षोल्लास से भगवान झूलेलाल जयंती मनाई जाऐगी। यह जानकारी शाहगंज मोती हाउस में आयोजित शोभायात्रा के आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में समाजसेवी व संरक्षक हेमंत भोजवानी ने दी। सिंधी युवा मंच वर्ष 1980 से भगवान झूलेलाल जयंती का त्यौहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाता आ रहा है।

हेमंत भोजवानी ने बताया कि इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ यह त्योहार मनाया जाऐगा। 10 अप्रैल सिंधी समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन सिंधी भाषा दिवस भी मनाया जाता है। सिंधी युवा मंच के अध्यक्ष नरेश लखवानी ने बताया श्री झूलेलाल मंदिर पर दिन भर कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे मुंडन संस्कार भंडारा आदि होंगे।

शोभायात्रा शाहगंज स्थित झूलेलाल मंदिर से आरंभ होकर रूई की मंडी चैराहा शाहगंज चैराहा संगीता सिनेमा रोड भोगीपुरा चैराहा जोगीपाड़ा होती हुई मंदिर पर समाप्त होगी। ज्योति विसर्जन बल्केश्वर घाट पर होगा मंच के संरक्षक हरीश टहल्यानी ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व सत्संग का आयोजन श्री हरगुनदास बाल मंदिर पर होगा। पूरे क्षेत्र में मीठे शरबत की प्याऊ जगह-जगह प्रसाद वितरण होगा सामाजिक संस्थाओं व बाजार कमेटीओं द्वारा शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाऐगा। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

पत्रकार वार्ता में चिम्मन पेरवानी लक्ष्मण कल्यानी कहैन्या सोनी विजय भाटिया तुलजाराम पुरसानी सुनील कर्मचन्दानी मोतीराम अमूलानी मनोहरलाल आहूजा मोहनलाल बोधवानी दौलतराम साधवानी जीवतराम कर्मचन्दानी लच्छू भाई दौलतराम मुखियानी घनश्याम मूलानी उमेश जेठवानी दीपक सोनी डा० दयालदास नरेंद्र नानू कन्हैया पारवानी आदि मौजूद रहे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन