Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ढोलक और मंजीरों पर सियाराम के भजनों की गूंजी स्वरलहरियां

Pragya News 24

Fri, Sep 6, 2024
Post views : 39
  • जनकपुरी कार्यालय पर अतिथियों ने की प्रभु श्रीराम की आरती,
  • महिलाओं के भजन सुन भाव विभोर हुये अतिथि
  • जनकपुरी आयोजन समिति ने किया अतिथियों का भाव भरा स्वागत

आगरा। जनकपुरी महोत्सव कार्यालय में आज सियाराम के भजनों की स्वरलहरियां गूंजी। ढोलक और मंजीरों पर महिला मण्डल की सदस्याओं ने विघ्नविनाशक श्रीगणेश के भजन के साथ कार्यक्रम शुरु किया। इसके उपरान्त सियाराम, हनुमान जी और माता रानी के भजनों से जनकपुरी कार्यालय गूंठ उठा। वहीं आज जनकपुरी महोत्सव समिति के कार्यालय पर शहर की विभिन्नत सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का आगमन हुआ।

सभी ने जनकपुरी आयोजन को लेकर अपने अनुभव साझा किये साथ ही महत्वपूर्ण सुझाव देते हुये सहयोग का भरोसा दिलाया। भजन संध्या के उपरांत अतिथियों को पंडित राहुल रावत ने आरती के लिये आमंत्रित किया। आरती करने वालों में एमपीएस के चेयरमैन ए के सिंह, सुनील विकल, डा मुनीश्वर गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार मनोज पमार, राष्ट्रीय बजरंग दल के संयोजक मनोज, डा वी के गुप्ता, सुनील अग्रवाल, जितेन्द्र फौजदार, मधु बघेल, गौरव अग्रवाल, मुनेन्द्र जादौन, उपाध्यक्ष आशीष पाराशर, हेमंत भोजवानी, अनुराग उपाध्याय, गौरव राजावत, दिलीप खंडेलवाल, संजय अग्रवाल, डीके तिवारी, प्रमोद सिंह आदि मौजूद थे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन