Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गाय को हृदय में बसाइये, भारतीय देसी गौ माता के घी का ही दीपक पूजा घर में जलाइए : रसराज जी महाराज

Pragya News 24

Wed, Jul 16, 2025
Post views : 68

आगरा। गाय को हृदय में बसाइये। संकल्प लेकर गौ सेवा के किसी भी एक प्रकल्प से जुड़कर गौ माता की सेवा कीजिए। भारतीय देसी गौ माता के घी का ही दीपक पूजा घर में जलाइए.. ये उद्गार सूरसदन में चल रहे नौ दिवसीय गौ महिमा महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार शाम मलूक पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज के परम कृपा पात्र रसराज जी महाराज ने व्यक्त किये। उन्होंने समझाया कि हम गौ सेवक, गौ पूजक, गौ रक्षक और सनातन धर्मी हैं, इस पर गर्व कीजिए। इस दौरान इस भजन पर सब झूम उठे- ‘सत्य सनातन धर्म हमारा, गौ के सेवक हम। रामकृष्ण आदर्श हमारे, गौ आराधक हम। हम भारत के वीर सिपाही, गौ के रक्षक हम..’

गौ महिमा पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गौ माता हमारे जीवन में ऐसे ही उपयोगी है जैसे कि प्राणवायु। अगर गर्भवती माताएँ पंचगव्य और भारतीय देसी गौ माता के ताजा गोबर का रस नित्य एक चम्मच पिएँ तो प्रसव के समय उनको ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। शिव महापुराण कथा के प्रसंग में उन्होंने समझाया कि हमको भगवान शिव के परिवार से मिलजुल कर रहने की सीख लेनी चाहिए।

पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, पूर्व पार्षद कुंदनिका शर्मा, ऋषि उपाध्याय, सुमन गोयल, कुमकुम उपाध्याय, कुसुम बंसल, पूर्विका बंसल, विनोद गर्गाचार्य, ऋषि रंजना, प्रवीण भारद्वाज, इंद्रदीप जैन, प्रियंका ठाकुर, विजय ओझा, सनातन केसरी, अखिलेश, विशाल, गोपाल दास, अभिराम दास, आकाश त्यागी, नितेश बंसल एड. आदर्श नंदन गुप्ता और प्रशांत लवानिया भी प्रमुख रूप से आरती में शामिल रहे। इससे पूर्व सुबह की बेला में सैकड़ों भक्तों ने सूरसदन परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका अभिषेक और पूजन किया।

साध्वी पूनम दीदी के भजनों ने किया भाव विभोर
गौ महिमा महोत्सव के तीसरे दिन सुप्रसिद्ध भजन गायिका साध्वी पूनम दीदी ने अपने मार्मिक भजनों से समूचे सूरसदन सभागार को भाव विभोर कर दिया। मुझे अपने ही रंग में रंग ले मेरे यार साँवरे, सताओ ना हमें लोगों हमें दिल की बीमारी है, एक तू जो मिला सारी दुनिया मिली, मुश्किल है सहन करना यह दर्द जुदाई का जैसे भजनों पर श्रद्धालुओं की आँखों से सहज ही अश्रुधार बहती चली गई.. सब लोग सुधबुध भूल गए।

आज भजन सुनाएंगे नारायण बाबा
प्रमुख समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि गौ महिमा महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार को सुबह 7ः00 बजे से पार्थिव शिवलिंग अभिषेक पूजन, शाम को 4ः00 बजे से महाशिवपुराण कथा एवं गौ चर्चा तथा प्रसिद्ध भजन गायक नारायण बाबा के भजनों की रसधारा प्रवाहित होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन