Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गोवर्धन महाराज के जयघोष से गूंजा श्री महालक्ष्मी मंदिर, फूल बंगला, अन्नकूट प्रसादी और भजनों से महका बल्केश्वर का वातावरण

Pragya News 24

Wed, Oct 22, 2025
Post views : 142

आगरा। दीपोत्सव की पावन श्रृंखला में बुधवार को श्री महालक्ष्मी मंदिर, बल्केश्वर में महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा श्री देवी जी ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य गोवर्धन पूजन महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। महालक्ष्मी मैया और गोधन से बने 17 फुट के गोवर्धन महाराज का दिव्य फूल बंगला श्रृंगार, अन्नकूट प्रसादी, और आतिशबाजी इस धार्मिक आयोजन के मुख्य आकर्षण रहे। पूजन कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों के साथ हुई। मंदिर परिसर को सैकड़ों दीपों, रंगीन झालरों और पुष्पमालाओं से सजाया गया। भक्तों ने “गोवर्धन महाराज की जय” और “जय महालक्ष्मी माता” के जयघोषों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि “गोवर्धन पूजन केवल पर्व नहीं, बल्कि यह प्रकृति, गौसेवा और भक्ति का उत्सव है।” उन्होंने गोवर्धन महाराज की पूजा कर श्रद्धा के साथ अन्नकूट प्रसाद अर्पित किया। पूजन का शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के साथ ट्रस्टी राममोहन कपूर, सतीश कपूर, अपिल कपूर और श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल, राकेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, दिलीप भंडारी, मनीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सुमित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

भजन-कीर्तन के दौरान कलाकारों ने सुमधुर प्रस्तुतियाँ दीं, जिन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे, “गोवर्धन गिरिधारी, दीनन के सहारे”, “ऊँचे पर्वत पर गोवर्धन महाराज बिराजे”“जय जय श्री गोवर्धननाथ, गिरिराज धरणा नाथ”। भक्ति और उल्लास के इस माहौल में मंदिर परिसर में चारों ओर दीपों की ज्योति और आतिशबाजी की रंगीन चमक ने दीपोत्सव को और भी अनुपम बना दिया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने अन्नकूट प्रसादी का स्वाद ग्रहण किया और सामूहिक आरती में सम्मिलित हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन