Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार, आगरा ने गोवर्धन धाम में लगाया छप्पन भोग

Pragya News 24

Tue, Nov 4, 2025
Post views : 103
  • श्री गिरिराज महाराज से अरदास कर मांगी मंगल शुभकामनाऐं

गोवर्धन/आगरा। श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार, आगरा द्वारा आगामी 22 दिसंबर 2025 से गोवर्धन धाम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय छप्पन भोग मनोरथ महोत्सव की सफलता एवं दिव्यता हेतु सोमवार को श्री गिरिराज महाराज के समक्ष काष्णि आश्रम, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में हृदयपूर्ण अरदास और अभिषेक किया गया। इस पावन अवसर पर भक्तों ने गिरिराज चरणों में भाव अर्पित कर आयोजन की मंगल सिद्धि की प्रार्थना की।

काष्णि गुरु हरि ओम जी महाराज के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक महाराज का अभिषेक, पुष्पार्चन, धूप-दीप पूजा एवं दिव्य आरती सम्पन्न हुई। गुरु महाराज ने सेवा और समर्पण का संदेश देते हुए कहा कि गिरिराज महाराज की सेवा वही प्राप्त कर सकता है, जिसे स्वयं ठाकुर प्रसन्न होकर चुनते हैं। छप्पन भोग मनोरथ भक्तों की आस्था और भक्तिभाव का अनुपम उत्सव है।

पूजन के पश्चात संस्था के चरण सेवकों एवं सभी उपस्थित भक्तों ने मिलकर गिरिराज महाराज से प्रार्थना की कि आगामी मनोरथ कार्यक्रम निर्विघ्न, वैभवपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हो।
संस्था के चरण सेवक अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल ने बताया कि छप्पन भोग मनोरथ का उद्देश्य श्रद्धालुओं में भक्ति, सेवा, गौ-सेवा और समाज में प्रेम एवं सद्भाव को बढ़ावा देना है। गिरिराज महाराज की कृपा से हर वर्ष यह उत्सव अधिक भव्य स्वरूप ग्रहण कर रहा है। छप्पन भोग मनोरथ की श्रृंखला 10 नवंबर दिन सोमवार को बल्केश्वर गौशाला में गौ माता के छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, अभिषेक सिंघल, बृजमोहन रेपुरिया, विष्णु गोयल, अशोक कुमार, मुकेश अग्रवाल, संजय बंसल, राकेश गर्ग, सीमा गोयल, स्वीटी गर्ग, उर्मिला माहेश्वरी, प्राची अग्रवाल, आरती बंसल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन