Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कान्हा की प्यारी गौ माताओ के बीच श्री कृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी की रही धूम

Pragya News 24

Mon, Aug 26, 2024
Post views : 33

आगरा। संत शिरोमणि स्वामी लीला शाह जी की तपोभूमि श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज आगरा पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अलौकिक सजावट फूल बंगला मनोहारी (ठाकुर जी की झांकी) ने सब का मन मोह लिया। आज के पावन त्यौहार पर भाद्र पक्ष के महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर भक्तों ने बहुत ही धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव कान्हा की प्यारी दुलारी सैकड़ो गौ माताओ के बीच श्री कृष्ण उत्सव कर मनाया। ठाकुर जी की मनोहारी झांकी के सभी भक्तों ने भावपूर्वक दर्शन कर झूला,ं झुला कर अपने आप को धन्य किया।

संगीतमय भजन संध्या में हेमंत सिकरवार एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा एक के बाद एक भगवान कृष्ण की लीलाओं के भजन का वर्णन किया। बृज में उमंग खेल ग्वालो के संग राधा रानी संग रास रचईया प्यारो प्यारो सो बंशी बजईया छोटो छोटो सो कृष्ण कन्हैया,,, फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी,,, जो है अलबेला मद नैनों वाला जिसकी दीवानी बृज की हर बाला वो कृष्णा है वह कृष्णा है,,,, भक्ति गीतों ने सभी को मंत्र मुक्त किया। इस शुभ अवसर पर वंशिका ख्यानी, रिया खत्री, दिवाशी खत्री, दीक्षिका ख्यानी द्वारा रंगोली सजाई गईं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष गिरधारी लाल भगत्यानी, मनीष हरजानी, हरीश होतचंदानी, जे के मदनानी, समाजसेवी श्याम भोजवानी, भगवान आवतानी, सुनील कर्मचंदानी, जीतू तुलसानी, आशु मूलचंदानी, घनश्याम हेमलानी, पंडित विष्णुशुक्ला, लता भक्तयानी, चांदनी भोजवानी, रिया हरजानी, गौशाला के समस्त स्टाफ व ग्वाले आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन