Fri 02 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सीताराम मंदिर में दीपावली की रात्रि गूंजे वेद मंत्रों के स्वर, हुआ श्रीमहालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन

Pragya News 24

Fri, Nov 1, 2024
Post views : 68
  • शरद पूर्णिमा से आरंभ हुए महायज्ञ की 15 वें दिन दीपावली की मध्य रात्रि में दी गयी पूर्णाहुति

आगरा। श्री महालक्ष्मी नमस्तुभ्यम, नमस्तुभ्यम सुरेश्वरी हरिप्रिय नमस्तुभ्यम दयानिधे… जैसे मंत्रों की गूंज वजीरपुरा स्थित श्रीसीताराम मंदिर में दीपावली की पूरी रात्रि गूंजती रही। गुरुवार को दीपावली के महापर्व पर रात्रि जागरण करते हुए श्रीमहालक्ष्मी महायज्ञ का आायोजन किया गया। भक्त पूरी रात श्रीमहालक्ष्मी महायज्ञ में आहुति प्रदान करते रहे। विभिन्न मंत्रों की 16 मालाओं से आहुतियां देकर ब्रह्ममुहुर्त में महाआरती एवं प्रसादी से महायज्ञ का समापन हुआ। मंदिर परिसर को आकर्षक रंगोली और विद्य़त सज्जा से सजाया गया था। महायज्ञ से पूर्व भक्तों ने दीपदान एवं महालक्ष्मी पूजन किया।

मंदिर महंत अनंत उपाध्याय ने बताया कि मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा से श्रीमहालक्ष्मी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया था। प्रतिदिन रात्रि हवन के बाद 15 वें दिन दीपावली पर महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति से हुआ। शनिवार को दोपहर 2 बजे से मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजन एवं अन्नकूट प्रसादी का आयोजन भक्तों के लिए किया जाएगा। श्रीमहालक्ष्मी महायज्ञ मंदिर महंत अनंत उपाध्याय, पंडित मुकेश शर्मा और पंकज शास्त्री के मार्गदर्शन पर हुआ।

इस अवसर पर मनीष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, डॉ संजीव नेहरू, रामबाबू गुप्ता, मनोज वर्मा, मोहित, तनु गुप्ता, हनी, एकांश आदि की सहभागिता रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन