Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्री मनःकामेश्वर महिला मंडल ने रचाया दिव्य वैवाहिक उत्सव, भक्ति और आनंद से सराबोर हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह

Pragya News 24

Sun, Nov 2, 2025
Post views : 116

आगरा। श्री मनःकामेश्वर महिला मंडल द्वारा आयोजित श्री मनःकामेश्वर मंदिर, रावत पाड़ा में शनिवार को तुलसी-शालिग्राम विवाह समारोह अद्भुत भक्ति भाव और वैदिक वैभव के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। शालिग्राम जी की भव्य वर यात्रा मंदिर परिसर से सुभाष बाजार, जौहरी बाजार, रावत पाड़ा और दरेसी मार्ग से होती हुई पुनः मंदिर लौटी।

यात्रा के दौरान महिलाओं ने मार्गभर नृत्य कर उत्सव को और भव्य बना दिया। जयकारों, पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और भक्ति गीतों की धुनों ने वातावरण को आध्यात्मिक उत्साह से भर दिया। दूल्हा स्वरूप शालिग्राम जी के दर्शन को भक्तों में विशेष उत्सुकता रही।

तिलकायत मठ के श्रीमहंत योगेश पुरी शालिग्राम जी के रथ को लेकर चले एवं यात्रा की अगुवाई मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने की। मुख्य यजमान नीलिमा गुप्ता एवं राहुल गुप्ता ने विधि-विधान से कन्यादान किया। मंदिर परिसर में सजी दिव्य मंडप वेदी पर मंगल गीतों के मध्य विवाह संस्कार सम्पन्न हुआ। तिलकायत मठ के श्रीमहंत योगेश पुरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तुलसी-शालिग्राम विवाह सनातन परंपरा का प्रतीक है। यह उत्सव भक्तों को ईश्वर से जोड़ता है और जीवन में पवित्रता, सद्भाव तथा भक्ति के भाव को जागृत करता है। आज यहां उपस्थित हर व्यक्ति परम सौभाग्यशाली है।

मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने कहा कि कार्तिक मास में ऐसे दिव्य उत्सव समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। महिला मंडल की निष्ठा और अनुशासन प्रशंसनीय है। यह आयोजन समाज में धार्मिक संस्कृति के संरक्षण का प्रेरणादायी उदाहरण है।

महिला मंडल की दीप्ति गर्ग ने बताया कि 50 से अधिक महिलाएं पूरे कार्तिक मास में ब्रह्म मुहूर्त में तुलसी माँ का विशेष पूजन करती रहीं। उसी अनुष्ठान की पूर्णाहुति स्वरूप आज विवाह संस्कार किया गया। पूर्ण वैदिक रीति रिवाज, संगीत, सजावट और भक्ति के मधुर स्वर के साथ मंदिर परिसर आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित होता रहा।

समारोह में सुधीर यादव, कुमकुम, दीप्ति गर्ग, अन्ना, शिमला, रीता, अनीता, भावना, राधा, दुर्गेश, सोनू, सविता, मोना आदि आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन