Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मंगल कलश यात्रा के साथ आरंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

Pragya News 24

Sun, Jun 16, 2024
Post views : 39

आगरा। आज पावन गंगा दिवस के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा का शुभारंभ संतो के द्वारा पवित्र धाम रगूराम धाम कैलाशपुरी आगरा में होने जा रहा है। आज प्रथम दिवस में मंगल कलश यात्रा निकाली गयी। मातृशक्ति माताऐं और बहनें पीतांबर वस्त्र धारण किए, बैंड बाजे की भक्ति धुन में भव्य तरीकें से सजे रथ के आगे झूमते नाचते चल रही थी। राधे राधे श्याम श्याम के जयकारो कि गूंज से क्षेत्र गुंजायमान हुआ।

मगल कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत सत्कार जलपान आदि के साथ किया गया। यात्रा में परम पूज्य भागवताचार्य स्वामी नित्यानंद गोवर्धन व संत स्वामी गुरमुख दास उदासीन सम्मान के साथ भागवत ग्रंथ लिए बिहारी जी के श्रद्धालुओं के साथ चल रहे थे। सभी श्रद्धालुओं का दास दीपक उदासीन द्वारा पीतांबर पटका पहनाकर सम्मान किया।

मंगल कलश यात्रा के कथा पंडाल पहुंचते ही भागवताचार्य जी के मुखार बिंद से आज प्रथम दिवस की कथा में नारद भक्ति संवाद एवं गोकर्ण धुंधकारी कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा श्रवण विधि की कथा महात्म में सुनाई गई।

मुख्य रूप से सेवा में दास दीपक उदासीन, महेश भवानी, समाज सेवी श्याम भोजवानी, नंदलाल छत्तानी, गुरदासमल संगतानी, सुरेश कल्याणी, राजा सोनी, शंकर लाल सचदेवा, विनोद पंजवानी, सोनू मेहरा, चंद्रप्रकाश, कान्हा गनवानी, सुमित आडवानी, बिट्टू आडवानी, विक्की भाई आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन