Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीश्याम सेवादार परिवार करायेगा 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सीकर में निशान यात्रा व संकीर्तन के लिए 8 दिसम्बर को रवाना होगी यात्रा

Pragya News 24

Sun, Dec 1, 2024
Post views : 37

आगरा। श्रीश्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट द्वारा 7 दिसम्बर को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराया जाएगा। इसके उपरान्त 8 दिसम्बर को रात 10 बजे सीकर स्थित खाटू धाम के लिए 500 से अधिक श्रद्धालु निशान यात्रा व संकीर्तन के लिए रवाना होंगे। जहां श्याम बाबा का भव्य फूल बंगला व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर में आयोजित आमंत्रण विमोचन कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दी।

ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 दिसम्बर को रात 8 बजे जीवनी मंडी स्थित पेट्रोल पम्प से चार बसों व अपने निजी वाहनों में श्रद्धालु सीकर में रिंगस स्थित खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना होंगे। जहां रिंगस भवन से 9 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से श्याम बाबा का भव्य डोला राजकोट के ढोल नगाड़ों संग निकाला जाएगा। घोड़ों व ऊंटों की सवारी के साथ संकीर्तन करते श्रद्धालु और आतिशवाजी भी होगी। बरेली की अंजली द्विवेदी भजन संजन संध्या में अपने भक्ति के स्वर बिखेरंगी। ट्रस्ट के महासचिव ऋषिक मांगलिक ने बताया कि 10 दिसम्बर को खाटू नरेश को पोशाक व श्रंगार अर्पित कर आगरा के भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व 7 दिसम्बर को जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में 6 जोड़ों का ट्रस्ट द्वारा विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। बारात सुबह 11 बजे रावत पाड़े से बैंड बाजों के साथ दरेसी पेट्रोल पम्प, कचहरी घाट, बेलनगंज होते हुए जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी के मंदिर पहुंचेगी। जहां विवाह की सभी परम्पराओं को विधि विधान के साथ सम्पन्न किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ट्रस्टी अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, जतिन गर्ग, अंकित बंसल, अनिल कुमार गुप्ता, अतुल बंसल, मनीष गोयल (माँ गायत्री कोल्ड स्टोरेज), विष्णु शर्मा, अभिषेक गोयल, प्रिंस जैन, सागर गुप्ता आदि मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन