Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पालकी में बैठ भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे श्रीवरद वल्लभा महा गणपति

Pragya News 24

Sat, May 4, 2024
Post views : 57
  • छलेसर-फिरोजाबाद रोड स्थित श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर का आज है वार्षिकोत्सव
  • सुबह से सायं तक होंगे दिव्य आयोजन, दक्षिण भारतीय शैली का बना है महागणपति का मंदिर
  • बिखरेगी दक्षिण भारतीय सांस्कृतिक छटा, इंडियाज गॉट टैलेंट फेम क्रेजी हॉपर की प्रस्तुति

आगरा। वैदिक मंत्रों के उच्चारण और दक्षिण भारतीय पूजन पद्वति के साथ श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर का वार्षिकोत्सव 5 मई रविवार को सुबह से आरंभ हो जाएगा।

फिरोजाबाद-छलेसर रोड पर बने दक्षिण भारतीय शैली के श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर का रविवार को द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजक हरिमोहन गर्ग ने बताया कि सुबह वैदिक विधि से पूजन के बाद सायंकाल 6 बजे गणेश जी की पालकी मंदिर परिसर में निकाली जाएगी। इसके बाद सायं 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तर भारत में दक्षिण भारतीय और महाराष्ट्रीय संस्कृति की छटा बिखरेगी। जिसके अन्तर्गत कथककली, नासिक ढोल, लावणी नृत्य एवं इंडियाज गॉट टैलेंट फेम क्रेजी हॉपर अपनी आकर्षक प्रस्तुति देंगे। 50 से अधिक कलाकार सांस्कृतिक संध्या को अपनी प्रस्तुति से सजाएंगे।

महोत्सव कांचीपुरम् से भरनीधरन आर के सानिध्य में पूर्ण होगा एवं यज्ञाचार्य सबरी राजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मंदिर परिसर को विशेष फूलों से दुल्हन की भांति सजाया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन