Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जन्मोत्सव पर श्याम बाबा का भक्तों को दिव्य उपहार, दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में लिफ्ट सेवा का शुभारंभ

Pragya News 24

Sun, Nov 2, 2025
Post views : 93

• भक्त बोले, यह सेवा भी श्याम कृपा का रूप, खाटू श्याम के जयकारों से गूंजा आगरा
• भव्य सज्जा, दिव्य दर्शन, छप्पन भोग और अलौकिक भजन संध्या ने मोहा मन

आगरा। देवउठनी एकादशी एवं श्याम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम उमड़ा। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मंदिर प्रबंधन ने भक्तों को एक विशेष सुविधा का दिव्य उपहार दिया-आधुनिक लिफ्ट सेवा का शुभारंभ, जो वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और सभी भक्तों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बटन दबाकर लिफ्ट सेवा का उद्घाटन किया और कहा कि यह सुविधा धर्मस्थल पर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि श्याम बाबा की कृपा से हर भक्त सहज और सुगमता से दर्शन कर सके, यही हमारा संकल्प है। वहीं देवउठनी और जन्मोत्सव पर प्रातः से देर रात तक दर्शन को भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। “जय श्री श्याम” और “हारे के सहारे” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कतारबद्ध होकर भक्तों ने श्याम बाबा के दिव्य दर्शन किए।

मंदिर को विदेशी पुष्पों से बनाए गए दिव्य फूल बंगले और आकर्षक विद्युत सज्जा से अलंकृत किया गया। सुगंधित इत्र सेवा, विशेष श्रृंगार, खिलौने, टॉफी-चॉकलेट और छप्पन भोग ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। रात्रि में आयोजित भजन संध्या में अनूप गोयल सहित भजन गायकों ने श्याम प्रेम का रस “हारे के सहारे बनो सरकार श्याम३”, “क्या डरते हैं जमाने से३”, “लाखों में एक है मेरा श्याम प्यारा३” जैसे भजनों से बरसाया।

आकर्षक आतिशबाज़ी ने उत्सव को चरम पर पहुंचा दिया।
अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि 2018 में आगरा की धरती पर राजस्थान के बाद उत्तर भारत का पहला श्याम बाबा का मंदिर बना था। तब से अब तक हर वर्ष श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भक्तों का अपार श्रद्धापूर्ण सैलाब उमड़ता है। श्याम बाबा की असीम कृपा से इस वर्ष का आयोजन अत्यंत दिव्य और भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। श्याम बाबा ने स्वर्ण मुकुट कुंडल धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। भव्य आतिशबाजी ने भक्तों के उत्साह को चरम पर पहुंचाया।

इस पावन अवसर पर फूल बंगला सेवा श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट, आतिशबाज़ी और खिलौना सेवा श्री श्याम सेवक परिवार समिति, श्रृंगार सेवा राजीव अग्रवाल, पोशाक सेवा तरुण अग्रवाल, छप्पन भोग सेवा जीएमवी स्वीट्स, टॉफी-चॉकलेट सेवा अशोक कुमार एवं नवीन कुमार, लाइटिंग सेवा कृष्णा और इत्र सेवा राहुल गोयल एवं पीयूष गोयल की ओर से की गई। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए इस वर्ष लिफ्ट की सुविधा शुरू की गई है।

व्यवस्था हेमेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विपिन बंसल, विकास गोयल, अमित गोयल आदि ने संभाली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन