Wed 03 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव की भव्य शाेभा यात्रा से पूर्व श्याम प्रेमियों ने रचाई श्याम नाम की मेहंदी

Pragya News 24

Tue, Mar 4, 2025
Post views : 31
  • दस दिन के फाल्गुन महोत्सव का होगा पांच मार्च से शुभारंभ, प्रतिदिन मंदिर परिसर में होगी होली
  • पहली बार धार्मिक आयोजन में सामाजिक और व्यापरिक संगठन करेंगे सहभागिता, निकलेंगे दर्जनों डोले
  • अबीर− गुलाल संग होगी इत्र− पुष्पों की वर्षा, दर्जनभर से अधिक बैंड करेंगे श्याम बाबा के डोले की अगवानी
  • श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट कर रहा भव्य शाेभायात्रा का आयोजन, अजय गर्ग अवागढ़ होंगे संयोजक

आगरा। मेहंदी की सुगंध में छुपा है मेरे श्याम की भक्ति का रंग…खाटू वाला है वो मेरा, रखवाला है वो मेरा…, श्याम बाबा के आंगन में रचा दे सखी मेहंदी मेरे हाथाें में…जैसे भजनों की धूम मची थी और हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा..के जयकारों की ध्वनि की गूंज थी। जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर परिसर में ये रंग छाया था श्रीफाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत निकलने वाली भव्य शाेभायात्रा से पूर्व श्याम नाम की मेहंदी महोत्सव का। आयोजन का शुभारंभ शाेभायात्रा संयोजक अजय गर्ग अवागढ़, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने ठाकुर जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से श्रीश्याम सेवक परिवार समिति द्वारा मेहंदी महोत्सव का आयोजन किया गया था। प्रबल और प्रतीक के भक्तिमय भजनों के स्वरों पर श्याम सेवकों ने आस्था से सराबोर होकर हाथाें में मेहंदी रचवाई। महिलाओं के साथ पुरुष और बच्चों ने बढ़चढ़ कर श्याम नाम की मेहंदी को हथेलियों पर अंकित करवाया।

श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि फाल्गुन छठ पर मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसी सुअवसर पर हर वर्ष भव्यता के साथ शाेभायात्रा निकाली जाती है और इसके साथ ही मंदिर परिसर में फाग खेलने की शुरुआत हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पांच मार्च को श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत भव्य शाेभायात्रा श्रीमनः कामेश्वर मंदिर, रावत पाड़ा, जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी, मोतीगंज, कचहरी घाट, बेलन गंज, जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर तक निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष शाेभायात्रा में श्रीरामलीला कमेटी, मंगलमय परिवार, श्रीगिरिराज जी सेवा मंडल परिवार, श्रीगिरिराज जी सेवक मंडल परिवार एवं श्री केसरी नंदन महोत्सव समिति जैसी धार्मिक संस्थाओं के साथ दर्जनों सामाजिक एवं व्यापरिक संगठन भी अपने डाेले के साथ शाेभायात्रा में सहभागिता करेंगे। साथ ही शहरभर की सभी श्याम भक्तों की संस्थाएं सहयोग करेंगी।

शाेभायात्रा संयोजक अजय गर्ग अवागढ़ ने बताया कि पांच मार्च को सुबह 11 बजे शाेभायात्रा का शुभारंभ होगा। शाेभायात्रा में ढाेल नगाड़े, भव्य झांकियां, कलश एवं निशान यात्रा, इत्र वर्षा, भाेग प्रसादी, भजन रथ, बाबा का आलौकिक श्रंगार, नासिक और पुणे का बैंड, भस्म आरती, काली का अखाड़ा सहित 24 झांकियां विशेष आकर्षण होंगी। 12 डाेले निकलेंगे। शाेभायात्रा का समापन मंदिर में गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती के साथ होगा। मंदिर में खाटू नरेश का मेवा श्रंगार, पोशाक एवं छप्पन भाेग दर्शन होंगे। शाेभायात्रा के समापन पर 15 हजार से अधिक लोगों की प्रसादी व्यवस्था रहेगी। सैंकड़ों द्वाराें के मध्य से होकर शाेभायात्रा निकलेगी और असंख्य स्थानों पर स्वागत होगा।

कोलकाता के कारीगर सजा रहे मंदिर परिसर
जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर की शाेभा इस वक्त देखते ही बन रही है। दस दिवसीय आयोजन को लेकर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिन रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंदिर परिसर को फाल्गुन महोत्सव के लिए विशेष रूप से सजाया जा रहा है। तोरणद्वार सजाय जा रहे हैं। सचिव संजय अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विकास गोयल ने बताया कि दस दिवसीय आयोजन में मंदिर परिसर में प्रतिदिन सायंकाल टॉफी, मेहंदी, इत्र, गुलाल, चंदन आदि की होली होगी। साथ ही भजन संध्या भी होगी। मंदिर परिसर को कोलकाता के कारीगरों द्वारा विशेष रूप से सजाया जा रहा है। कोलकाता के ही फूलों से बाबा का भव्य फूल बंगला सजेगा।

मेहंदी महोत्सव में इनकी रही उपस्थिति
सीमा अग्रवाल, शिल्पा, ज्योति, निधि, विनीता, रजनी, अनु, भावना शुक्ला, लतिका अग्रवाल, संजय अग्रवाल, हेमेंद्र अग्रवाल, विशाल गोयल, अमित गोयल, गौरव बंसल, केशव, राजेश जैसवाल, सुनील शुक्ला, यश अग्रवाल, सोनू गर्ग, आकाश अग्रवाल, अनूप गोयल आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन