Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्याम प्रभु तेरे संग खेलूं मैं फूलों की होली… पांच कुंतल फूलों संग भक्तों ने खेली खाटू नरेश संग होली

Pragya News 24

Sun, Mar 24, 2024
Post views : 103
  • श्रीखाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी में दस दिवसीय श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव संपन्न
  • सोमवार को सुबह श्याम बाबा भक्तों संग खेलेंगे जयपुर से मंगाए गए गुलाल के गोटों संग होली
  • उड़ेगा अबीर, गुलाल और इत्र, ठंडाई का अर्पित होगा प्रसाद, हजारों भक्त लेंगे भक्ति की होली का आनंद

आगरा। भक्ति की कलियां खिल उठीं जब सराबोर हुए श्याम बाबा की आस्था के फूलों की पंखुड़ियों से। गेंदा, गुलाब, चंपा, चमेली… कोई फूल बाकि न था जिसकी न खेली गयी होली।
जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में होलिका दहन के दिन फूलों की होली संग समापन हुआ श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव का।

श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित महोत्सव में रंग बिरंगे फूलों की कलियों से श्रंगारित श्याम बाबा संग भक्तों ने जमकर अबीर, इत्र और फूलों की होली खेली। आज ब्रज में होली रे रसिया… जैसे फाग के गीतों को अनूप गोयल ने स्वर दिए तो भक्तों के कदम थामे से न थमे। श्याम बाबा की भक्ति में झूमते हुए सभी भक्त होली की मंगल कामना कर रहे थे और झोली फैलाए आशीष के सुमनों को एकत्रित कर रहे थे।

जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में फूलों की होली का आनंद लेते भक्त।

दिन विशेष की श्रंगार सेवा गोपाल अग्रवाल द्वारा और फूलों की होली की सेवा श्रीश्याम सेवक परिवार समिति की ओर से की गयी। श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से महोत्सव में विशेष सेवा देने के लिए अजय कुमार गर्ग अवागढ़ का अभिनंदन किया गया।

अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि धुलेंडी पर सोमवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ठाकुर जी भक्तों संग गुलाल के गोटों से होली खेलेंगे। गुलाल के गोटे विशेष रूप से जयपुर से मंगवाए गए हैं। जयपुर राजघराने में विगत 400 वर्षों से गुलाल के गोटों से होली खेलने की परंपरा चली आ रही है। इसके अलावा 4 से 5 कुंतल गुलाल और इत्र से होली खेली जाएगी। ठंडाई और कचैड़ी की प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, श्री श्याम सेवक परिवार समिति के अनूप, आकाश, पंकज, विपिन, राजेश जैसवाल, अमित गोयल, कन्हैया लाल अग्रवाल, विपिन बंसल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन